Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप: दीपा, प्रणति, राकेश और गौरव कुमार का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक
    स्पोर्ट्स

    आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैम्पियनशिप: दीपा, प्रणति, राकेश और गौरव कुमार का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

    adminBy adminJanuary 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर। सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को देश भर के शीर्ष जिमनास्टों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ।

    रेलवे की प्रणति दास के लिए राष्ट्रीय चैंपियनशिप का तीसरा दिन यादगार रहा क्योंकि उन्होंने ऑल-अराउंड महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रहने के अलावा डबल गोल्ड (अनइवन बार्स और फ्लोर एक्सरसाइज) जीता। उनकी टीम साथी प्रणति नायक ने वॉल्ट में स्वर्ण और बैलेंस बीम में कांस्य पदक जीतकर दो पदक जीते।

    इस बीच, त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपा करमाकर ने महिलाओं की प्रतियोगिता में कुल तीन पदक – गोल्ड (ऑल-अराउंड), सिल्वर (वॉल्ट) और सिल्वर (अनइवेन बार्स) जीते।

    ओडिशा के राकेश कुमार पात्रा ने डबल गोल्ड (ऑल-अराउंड और रिंग्स), पैरेलल बार्स में सिल्वर और हॉरिजॉन्टल बार में ब्रॉन्ज मेडल के साथ चैंपियनशिप का समापन किया।

    सर्विसेज के गौरव कुमार ने भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चार पदक जीते। ऑल-अराउंड में कांस्य के अलावा, उन्होंने फ़्लोर एक्सरसाइज में स्वर्ण और पैरेलल बार्स और हॉरिजॉन्टल बार में दो रजत पदक जीते।

    रेलवे के सिद्धार्थ वर्मा ने तीन पदक जीते। वह ऑल-अराउंड में दूसरे स्थान पर रहे और वॉल्ट में स्वर्ण और पॉमेल हॉर्स में रजत पदक जीता। वहीं, हरियाणा के योगेश्वर ने हॉरिजॉन्टल बार में गोल्ड और पॉमेल हॉर्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

    समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा के खेल एवं युवा सेवा सचिव विनील कृष्णा ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा, जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सुधीर मितल और ओडिशा जिमनास्टिक एसोसिएशन और एएम/एनएस इंडिया के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    कार्यक्रम के बाद खेल सचिव, विनील कृष्णा ने कहा, “यह देखना वास्तव में बहुत खुशी की बात है कि जिस तरह से यहां जिमनास्टिक नेशनल चैंपियनशिप हुई है, सभी शीर्ष जिमनास्ट यहां आए हैं और इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। हमें वास्तव में खुशी है कि हमारे चैंपियनशिप के लिए बुनियादी ढांचे का इस तरह से उपयोग किया गया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो यहां कलिंगा स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप का हिस्सा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि सभी को एक यादगार अनुभव होगा और उम्मीद है कि मैं हर साल जिमनास्टिक्स परिवार को बार-बार देखूंगा।”

    जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सुधीर मित्तल ने जूनियर और सीनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक नेशनल चैंपियनशिप 2023-24 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए ओडिशा सरकार के खेल और युवा सेवा विभाग को धन्यवाद और बधाई दी।

    उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सफलतापूर्वक आयोजन में महासंघ का समर्थन करने के लिए ओडिशा के खेल विभाग को बधाई देना चाहता हूं। मैंने पहले कभी किसी आयोजन संस्था से इस तरह का सक्रिय दृष्टिकोण नहीं देखा है, हम वास्तव में इसके लिए आभारी हैं। पहली बार हमने जूनियर और सीनियर दोनों राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की जिम्मेदारी एक राज्य को दी है, और हमने ओडिशा को उनके बुनियादी ढांचे के कारण दिया है। मुझे यकीन है कि यह बुनियादी ढांचा और दृष्टिकोण आने वाले दिनों में निश्चित रूप से अच्छे परिणाम देगा।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाहौर हाई कोर्ट ने कहा, इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर रोक नहीं लगाई जाए
    Next Article वर्ष 2023 के विश्व के सर्वश्रेष्ठ रेफरी चुने गये पोलैंड के सिजमोन मार्सिनियाक
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version