Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खान सुरक्षा महानिदेशक ने डीसी रेल लाइन पर मंडरा रहे भू-धंसान के खतरे को दोहराया
    झारखंड

    खान सुरक्षा महानिदेशक ने डीसी रेल लाइन पर मंडरा रहे भू-धंसान के खतरे को दोहराया

    adminBy adminJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने रविवार को 123वां स्थापना दिवस मनाया। धनबाद स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में खान सुरक्षा महानिदेशक प्रभात कुमार, निदेशक गण सहित तमाम डीजीएमएस के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल इंडिया के चेयरमैन पीएन प्रसाद शामिल हुए।

    उल्लेखनीय है कि 1902 में खान निरीक्षण ब्यूरो की स्थापना की गई थी, जिसका मुख्यालय कोलकाता में था। खान निरीक्षण ब्यूरो का ही बदला रूप डीजीएमएस धनबाद में है।

    कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में डीजीएमएस के महानिदेशक ने बताया कि खान सुरक्षा महानिदेशालय के प्रयासों का ही फल है कि खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं का दर अब 10वें स्थान से भी नीचे है। उन्होंने कहा कि डीजीएमएस हर साल न सिर्फ हजारों मजदूरों की जान बचाती है, बल्कि लाखों टन मिनिरल्स का भी संरक्षण करती है। उन्होंने कहा कि आज देश में खनिज की मांग काफी बढ़ गई है, जिस वजह से प्रोडक्शन भी कई गुणा बढ़ गया है। ऐसे में डीजीएमएस का काम भी काफी बढ़ गया है लेकिन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए। यही कारण है कि खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं में काफी कमियां आई है।

    उन्होंने इस मौके पर धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन पर मंडराते खतरे को एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि डीसी रेल लाइन पर खतरा है लेकिन रेलवे, बीसीसीएल, आईएसएम आईआईटी और सिम्फ़र जैसी संस्थाएं लगातार इसपर अपनी नजर नजर रखे हुए हैं और इसका रिपोर्ट भी लगातार डीजीएमएस को भेजा जा रहा है ताकि समय रहते खतरे को देखते हुए सुरक्षात्मक कदम उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बीसीसीएल को भी साफ निर्देश दिए गए है कि वो रेल लाइनों की तरफ कोयला उत्खनन का कार्य नही करेगी।

    इस मौके पर मौजूद कोल इंडिया के चेयरमैन पीएन प्रसाद ने कहा कि डीजीएमएस एक महान संस्थान है। करीब 1774 से कोल माइनिंग भारत में हो रहा है। ऐसे में पहले कई दुर्घटनाएं हुईं, जिसको रोकने के लिए 1902 में डीजीएमएस की स्थापना की गई। इसके बाद से दुर्घटनाओं में काफी कमियां आई है। विकसित राष्ट्रों के तुलना में अब कोल इंडिया कोयले का उत्पादन ज्यादा और सुरक्षित ढंग से कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे केंद्र सरकार और डीजीएमएस का लक्ष्य जीरो एक्सीडेंट है, जो फिलहाल हम उस लक्ष्य को पूरा तो नहीं कर पा रहे लेकिन पहले की अपेक्षा अब कोल इंडिया के सभी अंगों में दुर्घटनाएं काफी हद तक कम हो गई है।

    उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कोल इंडिया प्रतिबद्ध है। आने वाले अगले तीन वर्षो में तीन गीगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल अभी कोल इंडिया 1.30 गीगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन कर रहा है। कुल मिलाकर आने वाले समय में कोल इंडिया 5 गीगावॉट तक सौर ऊर्जा का उत्पादन करने लगेगा। इसके अलावा 22 सौ हेक्टेयर भूमि पर पौधा रोपण का कार्य भी किया गया है। इसके साथ एयरकंडीशनर, एलईडी लाइट वगैरह पर भी कार्य किया जा रहा है, ताकि कार्बन उत्सर्जन को कम कर पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स: चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, जर्मनी से होगा पहला मुकाबला
    Next Article पुलिस मुख्यालय ने प्रतिनियुक्ति के लिए एसएसपी और एसपी को लिखा पत्र
    admin

      Related Posts

      निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

      January 13, 2026

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version