Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स: चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, जर्मनी से होगा पहला मुकाबला
    झारखंड

    हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स: चिली महिला हॉकी टीम पहुंची रांची, जर्मनी से होगा पहला मुकाबला

    adminBy adminJanuary 7, 2024Updated:January 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची में 13 से 19 जनवरी तक एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर का आयोजन किया जा रहा है। ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद से एक-एक करके टीम का रांची आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में चिली महिला हॉकी टीम रविवार को रांची पहुंची। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें स्थान पर शामिल चिली टीम के खिलाड़ियों, कोच का हॉकी झारखंड और हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से स्वागत के अलावा ढोल नगाड़ों संग खिलाड़ियों का रांची की धरती पर वेलकम किया गया।

    सह-कप्तान कमीला कराम व मानुएला उर्रोज के नेतृत्व में और हेड कोच सेर्जियो विगिल के मार्गदर्शन में चिली ने अंतरराष्ट्रीय मैदान पर अपनी पहचान बनाने का लक्ष्य बनाया है। वैश्विक रैंक में यह टीम 14वें स्थान पर है। इसके बावजूद चिली की टीम फआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालिफायर्स रांची 2024 में कोई कसर ना छोड़ने का दृढ़ संकल्प लेकर आयी है।

    मौके पर टीम की कमीला कराम, मैनुएल उर्रोज और कोच सेर्जियो विगिल ने उम्मीद जताते कहा कि वे ओलंपिक क्वालिफायर में अपने दमदार खेल से ओलंपिक के लिए पात्रता हासिल करने में सफल होंगे। चिली टीम पूल ए में है। उनका कैम्पेन 13 जनवरी को जर्मनी के साथ एक मुकाबले से शुरू होगा। इसके बाद उन्हें 14 जनवरी को चेक रिपब्लिक के खिलाफ मुकाबले में भिड़ना होगा। उनके पूल मैचों का समापन 16 जनवरी को जापान के खिलाफ होगा। इसके अलावा पूल बी में मेजबान भारत, न्यूजीलैंड, इटली और संयुक्त राज्य की हॉकी टीम है। 19 जनवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के आधार पर टॉप की तीन टीमें ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

    कप्तान मानुएला उर्रोज ने कहा कि रांची आकर हम काफी खुश हैं। पेरिस ओलंपिक्स 2024 में जगह बनाना ही हमारा लक्ष्य है। इस टूर्नामेंट और उनकी आकांक्षाओं का महत्व बताते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी दृढ़ संकल्प लेकर इतनी दूर से आयी हैं। आशा है कि हम इसे पूरा कर सकें। बताया कि पैन-अमेरिकन खेलों के बाद हमने और अधिक ट्रेनिंग शुरू की है। एक सप्ताह में पांच बार प्रशिक्षण लेते हैं।

    ओलंपिक में जगह बनाने के सवाल पर कप्तान कमीला कराम ने कहा कि हमारे लिए यह एक अविश्वसनीय अवसर है। विश्व कप के लिए क्वालिफाई करना टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। हेड कोच सेर्जियो विगिल ने कहा कि टीम में युवा खिलाड़ी हैं। इनमें से कुछ बहुत अधिक अनुभवी खिलाड़ी और कुछ बहुत विशेष अनुभवी खिलाड़ी हैं। हमारे पास बहुत जवान कप्तान है, जो अनुभवी तो है ही साथ ही हर बॉक्स को टिक करते हैं। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक्स 2024 में चिली स्थान बुक करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयपुर में राज्यपाल ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात, विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
    Next Article खान सुरक्षा महानिदेशक ने डीसी रेल लाइन पर मंडरा रहे भू-धंसान के खतरे को दोहराया
    admin

      Related Posts

      खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी

      July 23, 2025

      राज्य के छह जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज के रूप में होंगे अपग्रेड

      July 23, 2025

      मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का जाना हाल

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version