Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»22 जनवरी तक मंदिरों की सफाई करें : नरेंद्र मोदी
    देश

    22 जनवरी तक मंदिरों की सफाई करें : नरेंद्र मोदी

    adminBy adminJanuary 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रधानमंत्री ने कालाराम मंदिर में की सफाई और पूजा
    -नासिक में रोड शो और यूथ फेस्टिवल का किया उद्घाटन
    -मुंबई में अटल सेतु का किया उद्घाटन, साथ में रोड-शो भी
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नासिक/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने नासिक में डेढ़ किमी का रोड शो किया। इसके बाद कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। दक्षिण की गंगा कही जानेवाली गोदावरी में पूजा भी की। मंदिर की साफ-सफाई की। स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर नासिक में 27वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इसके बाद रोड-शो हुआ। इसके बाद मुंबई में अटल सेतु का उद्घाटन किया, यहां भी रोड शो किया।
    मोदी ने कहा कि आज देश का अंदाज और मिजाज पूरी तरह से युवा है। जो युवा होता है, वह पीछे नहीं रहता, बल्कि लीड करता है। अंतरिक्ष में भेजे गये चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 इसके सबूत हैं। 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों की साफ-सफाई भी करें।

    11 दिनों का विशेष अनुष्ठान किया शुरू
    पीएम मोदी ने नासिक जिले में स्थित श्री कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान वह मंदिर परिसर में पोछा लगाते हुए नजर आये। उन्होंने मंदिर-परिसर में सफाई की और बाल्टी में पानी भर कर पोछा लगाया। उन्होंने यूथ फेस्टिवल कार्यक्रम के दौरान इसका जिक्र करते हुए देशभर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों में, सभी तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलायें और अपना श्रमदान दें। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान शुरू किया है। इस दौरान वह व्रत रखेंगे।

    यूथ फेस्टिवल में 8000 प्रतिभागी हो रहे शामिल:
    नासिक में 12 से 16 जनवरी तक होनेवाले यूथ फेस्टिवल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस बार फेस्टिवल की थीम ‘विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखी गयी है। इस फेस्टिवल में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 8 हजार प्रतिभागी और कई टीमें भाग ले रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति को कम करें। इसने देश का नुकसान किया है। आप अपनी राय वोट के जरिए जाहिर करें। मोदी ने युवा शक्ति की ताकत की चर्चा की।

    देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज का उद्घाटन
    मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के सबसे लंबे सी-ब्रिज अटल सेतु का उद्घाटन किया। यह पुल मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ेगा। इससे दो घंटे की दूरी मात्र 20 मिनट में पूरी होगी। दिसंबर 2016 में मोदी ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। पुल की लागत 17 हजार 843 करोड़ रुपये है। इस 21.8 किलोमीटर लंबे सिक्स लेनवाले ब्रिज को मुंबई ट्रांस हार्बर सी-लिंक भी कहा जाता है।
    27 जनवरी को मोदी का झारखंड दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आयेंगे। वह सिंदरी खाद कारखाना का उद्घाटन करेंगे। साथ ही यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। रोड शो कार्यक्रम पर अभी विचार किया जा रहा है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। इससे पहले मोदी 14 नवंबर को रांची आये थे। रात्रि विश्राम के बाद उन्होंने 15 नवंबर को खूंटी में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी 27 को सिंदरी हर्ल का उद्घाटन करेंगे
    Next Article शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे का पुणे में निधन
    admin

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025

      पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version