Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»अमेरिका के कई राज्यों में रामभक्तों ने निकाली कार रैली, वाशिंगटन में संगीत कार्यक्रम का आयोजन
    विदेश

    अमेरिका के कई राज्यों में रामभक्तों ने निकाली कार रैली, वाशिंगटन में संगीत कार्यक्रम का आयोजन

    adminBy adminJanuary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से एक सप्ताह पहले राम भक्तों ने अमेरिका के 21 शहरों में कार रैली निकालीं। वहीं, राजधानी वाशिंगटन में विश्व हिंदू परिषद ने भगवान राम को समर्पित एक अनूठा ‘टेस्ला’ कार संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

    वाशिंगटन के फ्रेडरिक शहर में स्थित श्री भक्त अंजनेय मंदिर के बाहर सौ से ज्यादा राम भक्त शनिवार रात को अपनी-अपनी ‘टेस्ला’ कार लेकर जुटे। उन्होंने टेस्ला कार की मुख्य विशेषताओं में से एक का प्रयोग कर भगवान राम को समर्पित कुछ प्रसिद्ध गाने भी बजाए। टेस्ला कार की इस विशेषता के तहत गाड़ी की हेडलाइट और स्पीकर आपस में जुड़ जाते हैं और हेडलाइट से निकलने वाली रोशनी के बीच गाने की धुन पर लोग नाचते हैं।

    विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की अमेरिका इकाई ने टेस्ला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। विहिप के मुताबिक, 200 से ज्यादा टेस्ला कार मालिकों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया था और उनमें से बड़ी संख्या में लोग यहां जुटे।

    कार्यक्रम के आयोजकों ने ड्रोन से तस्वीरें भी लीं, जिसमें गाड़ियों को इस तरह से खड़ा किया गया था कि ऊपर से देखने में ‘राम’ लिखा हुआ जैसा प्रतीत हो रहा था।

    विश्व हिंदू परिषद की वाशिंगटन इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र सापा ने कहा, ‘‘अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आज (शनिवार) हमने टेस्ला राम भगवान संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। हम पिछले 500 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर के लिए संघर्ष करने वाली हिंदू पीढ़ी के आभारी हैं।’’

    अमेरिका में राम मंदिर समारोह का नेतृत्व कर रही विहिप ने शनिवार को 21 शहरों में कार रैलियों का भी आयोजन किया, जिसमें अटलांटा, ऑस्टिन, बोस्टन, कार्मेल (इंडियाना), उत्तरी कैरोलिना, शिकागो, कोलोराडो, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, और कैलिफोर्निया समेत अन्य राज्य शामिल हैं। विहिप ने कहा कि रविवार को भी इस तरह की और रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के साथ राममय हुई राजधानी रांची : रमेश सिंह
    Next Article दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक आज से, गाजा और यूक्रेन में छिड़े युद्ध पर भी होगी चर्चा
    admin

      Related Posts

      रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए

      June 19, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा

      June 19, 2025

      बांग्लादेश में मादक पदार्थ तस्करों ने दो पुलिस अधिकारियों को गोली मारी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version