Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर गोल्फ: अवनी टॉप-10 में बरकरार, वरुण ने फाइनल कट में जगह बनाई
    स्पोर्ट्स

    ऑस्ट्रेलियन एमेच्योर गोल्फ: अवनी टॉप-10 में बरकरार, वरुण ने फाइनल कट में जगह बनाई

    adminBy adminJanuary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय गोल्फ सनसनी अवनी प्रशांत मेलबर्न में चल रहे प्रतिष्ठित ऑस्ट्रेलियाई एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड के बाद शीर्ष-10 में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रही।

    मेलबर्न के यारा यारा गोल्फ क्लब में दूसरे दिन के खेल में अवनी का प्रदर्शन उल्लेखनीय नहीं रहा और दो-ओवर 75 के स्कोर के साथ वह संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पिछड़ गईं जबकि एक अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी हीना कांग सात-ओवर 80 के निराशाजनक स्कोर के बाद कट से चूक गईं।

    भारतीय लड़कों में, वरुण मुथप्पा कीज़बोरो कोर्स में कुल मिलाकर पांच-ओवर 147 के स्कोर के साथ कट में जगह बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। उन्होंने दूसरे दिन एक-ओवर 73 का स्कोर किया था।

    क्वीन सिरिकिट कप चैंपियन अवनी का दूसरे दिन का खेल उतार चढ़ाव भरा रहा। कुछ पार के बाद, उन्होंने तीसरे होल पर बर्डी लगाई। इसके बाद 12वें होल पर बोगी में फंसने से पहले उन्होंने कुछ पार बनाए। लेडीज़ यूरोपियन टूर (एलईटी) एक्सेस सीरीज़ विजेता अवनी को 15वें होल पर फिर एक बोगी का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले होल पर बर्डी के साथ उन्होंने इसकी भरपाई कर ली।

    अवनी संयुक्त लीडर ऑस्ट्रेलिया की अमेलिया हैरिस और जापान की आइना फुजीमोटो से अभी पांच स्ट्रोक पीछे हैं। जहां अमेलिया ने कीसबोरो गोल्फ क्लब में तीन बर्डी और दो बोगी की मदद से एक अंडर 72 का स्कोर बनाया, वहीं आइना ने यारा यारा क्लब में ईगल नौवें और तीन बर्डी के साथ कुल चार अंडर 142 का स्कोर बनाया।

    भारतीय लड़कों में वरुण ने पहले होल पर शानदार ईगल और चौथे और पांचवें होल पर लगातार बर्डी के साथ शुरुआत की। हालांकि, 15वें होल पर एक बोगी और छठे तथा 16वें होल पर डबल बोगी ने उन्हें पीछे धकेल दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद टॉप-10 में रहे संदीप यादव (सात-ओवर 149) और रोहित नरवाल (11-ओवर 153) कट से चूक गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने कहा, आखिर क्यों बीगड़ेंगे हालात
    Next Article रामगढ़ में विस्थापितों के मुद्दे पर कांग्रेस ने सिरका कोलियरी को कराया बंद, आजसू ने किया विरोध
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version