Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, April 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»आम आदमी पार्टी के नेता रहे अशोक तंवर भाजपा में हुए शामिल
    राजनीति

    आम आदमी पार्टी के नेता रहे अशोक तंवर भाजपा में हुए शामिल

    adminBy adminJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा देने वाले अशोक तंवर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। तंवर हरियाणा में एक बड़ा राजनीतिक चेहरा हैं।

    शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में अशोक तंवर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

    अशोक तंवर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। इससे पहले अशोक तंवर कांग्रेस में थे। वह हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रहे। 2009 से 2014 तक सिरसा से सांसद भी रह चुके हैं। हालांकि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें सिरसा सीट पर ही पराजय झेलनी पड़ी। अशोक तंवर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव भी रह चुके हैं। सबसे कम उम्र में अशोक तंवर भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी बने थे। इसके अलावा वह नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के पूर्व अध्यक्ष थे। अशोक तंवर का राजनीतिक सफर एनएसयूआई के कार्यकर्ता के तौर पर शुरू हुआ था। कांग्रेस में तंवर राहुल गांधी के काफी करीबी रहे थे लेकिन हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के साथ राजनीतिक मतभेद और पार्टी में खींचतान के कारण उन्होंने 5 अक्टूबर, 2019 को कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

    26 फरवरी, 2021 को अशोक तंवर ने नई दिल्ली में अपनी नई पार्टी ‘अपना भारत मोर्चा’ का गठन किया लेकिन बाद में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। तृणमूल कांग्रेस ने अशोक तंवर को गोवा चुनाव की जिम्मेदारी दी थी लेकिन पार्टी वहां कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। नतीजतन तृणमूल कांग्रेस में भी अशोक तंवर का मन जल्द भर गया और 2022 में टीएमसी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। हालांकि तंवर के आने पर आम आदमी पार्टी काफी उत्साहित थी लेकिन यह उत्साह ज्यादा दिन बरकरार नहीं रह सका। अशोक तंवर ने 18 जनवरी को आम आदमी पार्टी को भी अलविदा कह दिया। उसके दो दिन बाद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा चुनाव में दूसरे दलों से समझौता नहीं करेगी बसपा : मायावती
    Next Article मुख्यमंत्री आवास के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू
    admin

      Related Posts

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version