Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे जयपुर
    देश

    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे जयपुर

    adminBy adminJanuary 25, 2024Updated:January 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज जयपुर आएंगे। दोनों नेता शहर में जंतर-मंतर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थानों का दौरा करेंगे। मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। मैक्रों के दो दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत जयपुर से होगी।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का विमान आज दोपहर ढाई बजे जयपुर हवाई अड्डे पर उतरेगा। मैक्रों 3:15 बजे आमेर फोर्ट का भ्रमण करेंगे। मैक्रों का जयपुर में करीब छह घंटे रुकने का कार्यक्रम है। मैक्रों आज रात 08 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाएंगे। शाम को 5:30 बजे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करेंगे। दोनों नेता शाम को 6 बजे से 6:30 बजे रोड शो में शामिल होंगे। यह रोड शो जंतर-मंतर से हवा महल होते हुए सांगानेरी गेट तक निकलेगी। इसके बाद दोनों नेता होटल रामबाग पैलेस पहुंचेंगे। यहां शाम को 6:30 बजे से 8:30 बजे तक रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान दोनों नेता भारत-फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर बातचीत करेंगे।

    प्रधानमंत्री मोदी आज रात 9 बजे जयपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति को होटल रामबाग में रात्रि भोजन कराया जाएगा। होटल में इसके लिए खास तैयारी की गई है। यहां राजस्थानी व्यंजन दाल, बाटी- चूरमा के साथ कैर सांगरी की सब्जी, चटनी, बाजरे और मक्के की रोटी मैक्रों को परोसी जाएगी।

    प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर आमेर महल तक मुख्य सड़क पर सफाई, फुलवारी के साथ लाइटें लगाई गई हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए 20 हजार विद्यार्थी जयपुर हवाई अड्डे से सांगानेरी गेट तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। सांगानेरी गेट से सुभाष चौक तक मुख्य बाजार की दुकानों की सफाई और पुताई की गई है। वहीं, हवामहल के सामने दीवारों पर विशेष रंग और पेंटिंग की गई। आमेर महल की आकर्षक साज सज्जा की गई है। आज मोदी-मैक्रों के दौरे के कारण आमेर महल और सिटी पैलेस पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रहेंगे। जयपुर एयरपोर्ट से आमेर और शहर की चार दिवारी में पुलिस अधिकारी सहित करीब छह हजार पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल, मुख्य सचिव सुधांशु पंत और पुलिस महानिदेशक यूआर साहू प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी करेंगे।

    jaypur PM Modi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकतंत्र में मतदाता के लिए मताधिकार सशक्त हथियार : राज्यपाल
    Next Article ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    admin

      Related Posts

      90 साल के हुए धर्मगुरु दलाई लामा, मैक्लोडगंज के चुगलाखंग बौद्ध मठ में हुआ भव्य समारोह का आयोजन

      July 6, 2025

      मध्य प्रदेश में बरगी बांध के 9 गेट खुले, छोड़ा जा रहा 52195 क्यूसेक पानी

      July 6, 2025

      चुनाव आयोग के एसआईआर नीति को महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version