Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»हॉकी5एस महिला विश्व कप : भारत फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराया
    स्पोर्ट्स

    हॉकी5एस महिला विश्व कप : भारत फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराया

    adminBy adminJanuary 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मस्कट। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार देर रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एफआईएच हॉकी5एस महिला विश्व कप 2024 सेमीफाइनल में 6-3 से रोमांचक जीत दर्ज की।

    भारत के लिए अक्षता अबासो ढेकाले (7′), मारियाना कुजूर (11′), मुमताज खान (21′), रुतुजा दादासो पिसल (23′), ज्योति छत्री (25′), अजीमा कुजूर (26′) ने गोल किए। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे (5′), कप्तान टोनी मार्क्स (8′), और डिर्की चेम्बरलेन (29′) ने गोल किया।

    दक्षिण अफ्रीका ने पहले हाफ की शुरुआत शानदार ढ़ंग से की। मैच के 5वें मिनट में दक्षिण अफ्रीका के लिए टेशॉन डी ला रे ने गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। रुतुजा दादासो पिसल ने जल्द ही बराबरी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट पोस्ट से दूर चला गया।

    मैच के सातवें मिनट में अक्षता अबासो ढेकाले ने गोल कर भारत को बराबरी पर ला दिया। हालाँकि, राहत अल्पकालिक थी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टोनी मार्क्स ने एक मिनट बाद ही गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। पास उठाया, कीपर को चकमा दिया और नेट के पीछे से अपनी टीम को फिर से बढ़त दिला दी। इसके बाद मारियाना कुजूर ने 11वें मिनट में गोल कर भारत को 2-2 से बराबरी पर ला दिया।

    दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे हाफ में मजबूत शुरुआत की, और गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन भारतीय गोलकीपर रजनी ने अफ्रीकी खिलाड़ियों के हर प्रयास को असफल कर दिया। मुमताज खान ने 21वें मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिला दी। 2 मिनट बाद ही रुतुजा ने गोल कर भारत की बढ़त 4-2 कर दी।

    खेल में पांच मिनट बचे होने पर ज्योति छत्री ने दक्षिण अफ्रीका की गोलकीपर ग्रेस कोचरन को छकाया और टीम की बढ़त 5-2 कर दी।

    खेल के अंतिम मिनटों में अजमीना कुजूर ने भारत के लिए छठा गोल किया और स्कोर 6-2 हो गया। मैच खत्म होने के आखिरी एक मिनट में डिर्की चेम्बरलेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए तीसरा गोल किया और स्कोर 6-3 हो गया। अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ और भारत ने 6-3 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका सामना 28 जनवरी को नीदरलैंड्स से होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री से निशंक के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मण्डलों ने भेंट की, गन्ना मूल्य बढ़ाने पर जताया आभार
    Next Article हैदराबाद टेस्ट: भारत की पारी 436 रन पर सिमटी, पहली पारी के आधार पर मिली 190 रन की बढ़त
    admin

      Related Posts

      इंग्लैंड ने रचा इतिहास, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 300 का आंकड़ा पार करने वाली पहली टीम बनी

      September 13, 2025

      इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए केशव महाराज

      September 13, 2025

      ग्रैंड स्विस में आठवें दौर में गुकेश का सामना दिव्या देशमुख से

      September 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों का एनकाउंटर, मारा गया सहदेव सोरेन
      • झारखंड कैडर के IAS अमित खरे बने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के सचिव
      • भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है: पीएम मोदी
      • कांग्रेस की ‘मां पॉलिटिक्स’ महागठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं
      • झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, सर्च अभियान जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version