Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»बजट के पहले शेयर बाजार में तेजी, उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    बिजनेस

    बजट के पहले शेयर बाजार में तेजी, उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी उछले

    adminBy adminFebruary 1, 2024Updated:February 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बजट के दिन आज घरेलू शेयर बाजार लगातार वोलैटिलिटी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार में लगातार जारी उतार-चढ़ाव के कारण बाजार कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में भी गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर शेयर बाजार को हरे निशान में पहुंचा दिया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 246.67 अंक की मजबूती के साथ 71,998.78 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की होड़ शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार चढ़ाव होता नजर आया। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक गिर कर 71,618.36 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने जोर लगाया, जिसके कारण ये सूचकांक रिकवरी करके 72,034 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 180.69 अंक की बढ़त के साथ 71,932.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 54.95 अंक उछल कर 21,780.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच जारी होड़ के कारण इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक लाल निशान में 21,694.60 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि बाद में खरीदारों का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक में भी तेजी आई और इसने 21,798 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 43.60 अंक की मजबूती के साथ 21,769.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को सेंसेक्स 612.21 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,752.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी ने 203.60 अंक यानी 0.95 प्रतिशत कि छलांग लगा कर 21,725.70 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Boom in stock market bse bse sensex nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन गिरफ्तार, सात घंटे पूछताछ के बाद इडी ले गयी साथ
    Next Article हेमंत सोरेन गिरफ्तार, चंपई सोरेन होंगे नये मुख्यमंत्री
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version