Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर राहुल गांधी की यात्रा का किया स्वागत
    Jharkhand Top News

    स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर राहुल गांधी की यात्रा का किया स्वागत

    adminBy adminFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दूसरे दिन भी रामगढ़ जिले में निकली। सोमवार की सुबह शहर के सिद्धू कान्हू मैदान से राहुल गांधी अपने काफिले के साथ निकले और चट्टी बाजार होते हुए गांधी चौक पहुंचे। यहां स्कूली बच्चों ने गुलाब का फूल देकर उनकी यात्रा का स्वागत किया। बच्चों को देखकर राहुल गांधी भी मंत्र मुक्त हो गए।

    वे न सिर्फ गाड़ी से उतरे बल्कि अपनी जीप के बोनट पर बैठकर बच्चों के साथ तस्वीर खिंचवाई। बच्चों से बात करते-करते राहुल गांधी भी बच्चे बन गए। एक बच्चे ने तो अपने स्वेटर का बाजू उठाकर अपना डोले शोले भी उन्हें दिखाए। इस दौरान बच्चे खूब हंसे और राहुल गांधी ने भी इस मौके का खूब फायदा उठाया। कुछ स्कूली बच्चियां परंपरागत परिधान में नृत्य भी प्रस्तुत कर रही थी। राहुल गांधी ने उन बच्चों का भी हौसला बढ़ाया। गांधी चौक से सुभाष चौक की तरफ जब राहुल गांधी का काफिला बढ़ा तो वह खुद खुली जीप पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

    फोटो खिंचवाने के लिए युवाओं और बच्चों की लगी रही भीड़

    राहुल गांधी के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए युवाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही। थाना चौक पर पहले से ही स्कूली बच्चे और युवा उनका इंतजार कर रहे थे। उनका काफिला जब वहां रुका तो आम जनों ने उन्हें घेर लिया। राहुल गांधी इस दौरान सबका अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। कुछ देर तक राहुल गांधी जब जीप से बाहर नहीं निकले तो वहां अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया। लोगों को संभालने के लिए राहुल गांधी को जीप से उतरना पड़ा और उसके बाद वे बोनट पर बैठ गए। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ अपनी तस्वीरें ली।

    यात्रा में पीछे छूट गए महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस

    रामगढ़ की धरती महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की वजह से ही ऐतिहासिक स्थल बनी है। यही वजह थी कि महात्मा गांधी का अस्थि कलश के साथ यहां उनकी समाधि बनाई गई है। देश की आजादी के लिए एक बहुत बड़ा निर्णय कांग्रेस ने इसी धरती से लिया था। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी यहां पहुंचे तो वह उस इतिहास को याद करना भूल गए। अपनी यात्रा में रामगढ़ में ना तो उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और ना ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस को ही पुष्प अर्पित किया। उन दोनों महान नेताओं की याद में ही गांधी चौक और सुभाष चौक यहां बनाया गया है। उन दोनों स्थलों से राहुल गांधी गुजरे तो जरूर लेकिन उन दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दिए बगैर ही आगे बढ़ गए।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब 12 फरवरी को होगी सुनवाई
    Next Article चंपाई सोरेन सरकार की अग्निपरीक्षा आज
    admin

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version