Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»विष्णुगढ़ धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़, पुलिस सतर्क
    झारखंड

    विष्णुगढ़ धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़, पुलिस सतर्क

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 15, 2017No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ स्थित प्रसिद्घ महामाया बागेश्वरी मंदिर बनासो में घुसकर एक समुदाय विशेष के लोगों ने तोड़फोड़ की। प्रतिमा को खंडित कर दिया। इसके बाद से इलाके में तनाव कायम है। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गयी। उग्र भीड़ पुलिस से भिड़ गयी। इसमें एक पुलिसकर्मी का पैर टूट गया। आक्रोशित लोगों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी और सड़क पर आगजनी की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

    अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामला बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पहले लाठीचार्ज के बाद आंसू गैस के गोले दागे। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया है। विष्णुगढ़ में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर धारा 144 लागू की गयी है।
    सड़क जाम, आवागमन बाधित : प्रतिमा खंडित होने से नाराज लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बनासो और विष्णुगढ़ में घंटों सड़क जाम रखी। शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद सड़क जाम हटा।
    क्या है पूरा मामला : शुक्रवार की सुबह चार बजे चार युवक विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बनासो स्थित महामाया मंदिर में दाखिल हुए। मां बागेश्वरी मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थित द्वारपाल बाबा की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर की रखवाली कर रहे दरबानों की नींद प्रतिमा के जमीन पर गिरने की आवाज से खुली। मौके पर पहुंचकर एक युवक को पकड़ लिया।

    वहीं, तीन आरोपी भागने में सफल रहे। दिन के एक बजे एक समुदाय के धार्मिक स्थल पर भी गुस्सा फूटा। नतीजा हुआ कि एक समुदाय विशेष के लोगों को धर्मस्थल में ही कैद हो जाना पड़ा। पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना पर एसडीओ सदर तथा डीएसपी सदल बल पहुंचे। समझाने की कोशिश की। समझने की बजाय लोग पुलिस पर पथराव करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बलप्रयोग के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के आक्रामक रुख के बाद सभी भाग खड़े हुए। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैद लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाया गया।
    बनासो चौक पर भी हंगामा, दुकानों में तोड़फोड़ : बनासो में साढ़े 11 बजे माहौल तब खराब हो गया, जब पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया। गुस्साये लोगों ने बनासो चौक पर दुकानों को निशाना बनाया। सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया। वाहन समेत जेसीबी को पत्थर तथा डंडे से क्षतिग्रस्त कर दिया।

    दिनभर फैलती रही अफवाह
    पूरे विष्णुगढ़ में दिनभर शुक्रवार को अफवाह का माहौल रहा। शांति बनाये रखने के लिए एसडीओ शब्बीर अहमद, डीएसपी सहदेव साव, डीएसपी चंदन वत्स, थाना प्रभारी बिरजू गंझू, टाटीझरिया थाना प्रभारी अशोक कुमार, दारू थाना प्रभारी साबिर अहमद, डीआरडीए डायरेक्टर ज्ञान विज्ञान प्रभाकर, सीओ प्रधान मांझी, बीडीओ रंथू महतो मौजूद थे।

    11 घंटे के बाद पहुंचे डीसी-एसपी : तकरीबन 3 बजे डीसी रविशंकर शुक्ला, एसपी अनूप बिरथरे बनासो पहुंचे। एक समुदाय विशेष द्वारा बनासो चौक स्थित बीच सड़क पर जले टायर को देख वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से हटवाया। महामाया बागेश्वरी मंदिर पहुंचे और खंडित प्रतिमा का मुआयना किया। डीसी-एसपी के काफिले के आगे संपूर्ण विष्णुगढ़ प्रखंड में निषेधाज्ञा लागू होने से संबंधित सूचना प्रचारित की जा रही थी।
    ग्रंथों में भी बागेश्वरी मंदिर का उल्लेख : विष्णुगढ़ के बनासो में स्थित महामाया बागेश्वरी मंदिर अति प्राचीन है। धर्मग्रंथों में इसका उल्लेख है। मंदिर प्रांगण में मां बागेश्वरी समेत कई देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित है। मन्नतें मांगने और पूरी होने पर पूजा आराधना के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। अति प्राचीनतम मंदिर की एक प्रतिमा के खंडित होने से धर्मप्रेमी आहत हैं।

    भाजपा ने बनासो घटना की निंदा : प्रतिमा तोड़े जाने की घटना की भाजपा ने निंदा की है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पार्टी जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा तोड़कर आस्था पर प्रहार किया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस घटना को अंजाम देने वाले असमाजिक तत्वों ने साजिश के तहत सांप्रदायिक सौहार्द्र को बिगाड़ने और सरकार को बदनाम करने का काम किया है। पार्टी ने दोषी व्यक्ति की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की निंदा करने वालों में भाजपा महामंत्री बिपिन सिन्हा, योगेंद्र साव, अनिल मिश्रा, बिनोद कुमार बिगन, सुनील सिन्हा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र मिश्रा, माला तिर्की, बद्रीनारायण सिंह, रघुवीर प्रसाद, तुलसी करमाली, सुरेंद्र कुमार रवि, प्रफुल कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिन्हा, प्रमोद सिंह, पुरुषोत्तम पांडेय, ज्योति कुमार, तलत शब्बीर उर्फ बाबू खान, रविंद्र लाल, रत्ना सिन्हा, अनिल सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल हैं।

    अफवाह पर ध्यान न दें: डीसी
    डीसी रविशंकर शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने अफवाह से बचने की नसीहत दी। पत्रकारों से कहा कि संतुलित खबरें छापें।

    विष्णुगढ़ तथा बनासो में पसरा रहा सन्नाटा : प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ समेत बनासो स्थित चौराहे पर शुक्रवार को घटना के खिलाफ दिनभर दुकान-प्रतिष्ठान स्वत: स्फूर्त बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, पुलिस प्रशासन की गतिविधि जारी रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआक्रोशित लोगों ने चार घंटे तक एनएच को किया जाम
    Next Article सचिवालय में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    रंगदारी और नशेबाजी के विवाद में दो जगहों पर फायरिंग

    May 27, 2026

    धनबाद के चौधरी स्वीट्स में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    May 27, 2026

    महुआ शराब के गैस से एक ही परिवार के तीन की मौत

    May 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version