Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मंत्री लखन के प्रयास से कोरबा को मिला एल्यूमिनियम पार्क,लेमरू ऐलीफेंट काॅरिडोर के लिए 20 करोड़ की घोषणा
    राज्य

    मंत्री लखन के प्रयास से कोरबा को मिला एल्यूमिनियम पार्क,लेमरू ऐलीफेंट काॅरिडोर के लिए 20 करोड़ की घोषणा

    adminBy adminFebruary 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा। कोरबा विधायक और वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से कोरबा को एल्यूमिनियम पार्क, कोरबा बिलासपुर इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर समेत 500 करोड़ की बड़ी सौगात भाजपा की साय सरकार ने दी है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को बजट में इसकी घोषणा की।

    कोरबा जिले में एल्यूमिनियम पार्क की लंबे समय से मांग उठते रही है, कांग्रेस सरकार में कई बार उद्योग संघ ने मांग की थी। उद्योग मंत्री बनने के बाद लखन लाल देवांगन द्वारा कोरबा से बिलासपुर के मध्य इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर के लिए अधिकारियों को योजना बनाने निर्देशित किया गया था। मंत्री श्री देवांगन के प्रयास की वजह से कोरबा की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई, कोरबा में इन्डस्ट्रीयल काॅरिडोर के लिए 5 करोड़ और एल्यूमिनियम पार्क के लिए 5 करोड़ की घोषणा बजट में की गई। इसके अलावा कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल्वे लाईन के लिए 300 करोड़ की भी घोषणा बजट में की गई है।

    उल्लेखनीय है कि मंत्री लखन लाल देवांगन जब कटघोरा विधानसभा से विधायक एवं संसदीय सचिव थे तब उनके प्रयासों से महत्वपूर्ण रेल काॅरिडोर की नींव रखी गई थी, लेकिन सरकार बदलने के बाद कांग्रेस पार्टी ने रेल काॅरिडोर प्रोजेक्ट पर रूचि नही दिखाई थी।मंत्री श्री देवांगन के प्रयासों से बहुत जल्द कटघोरा से डोंगरगढ़ रेलवे लाईन का निर्माण तीव्र गति से प्रारंभ होगा।

    पहले ही बजट में मंत्री लखन ने जनता से किये वादे को किया पूरा
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की शुरू से ही कोशिश रही कि कोरबा में जल्द से जल्द एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना हो। उन्होनें पहले बजट में ही एल्यूमिनियम पार्क के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को दिया।उन्होनें इस पार्क की जरूरत भी बतायी थी। बालको के स्मेल्टर प्लांट में एल्यूमिनियम तैयार होता है, एल्यूमिनियम पार्क के बन जाने से एल्यूमिनियम से तैैयार होने वाले उत्पाद कोरबा में ही बन सकेंगे। एक ही जगह पर कई प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकेंगे। इसके लिए स्थानीय और बाहरी उद्योगपति कोरबा में संयंत्र लगाने के लिए रूचि लेंगे।

    उद्योग संघ में हर्ष का माहौल
    बजट में एल्यूमिनियम पार्क की घोषणा के बाद उद्योग संघ में भी हर्ष का माहौल है। दरअसल उद्योग संघ लंबे समय से इसकी मांग उठाता रहा है। इसके बन जाने से छोटे-छोटे उद्योग कोरबा में ही एल्यूमिनियम के उत्पाद तैयार कर सकेंगे। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

    स्थल का जल्द होगा चिन्हांकन
    विधानसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उद्योग संघ से वादा किया था कि जीतने के बाद हर हाल में एल्यूमिनियम पार्क की घोषणा की जाएगी।मंत्री लखन ने अपना वादा पूरा करते हुए कोरबा जिले को बडी सौगात दी है।एल्यूमिनियम पार्क के लिए बंद हो चुके पूर्व संयंत्र और एफसीआई प्लांट की खाली जमीन का चिंहाकन करने की तैयारी है।

    लेमरू एलिफेंट काॅरिडोर के लिए 20 करोड़ की घोषणा
    हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने लेमरू एलिफेंट काॅरिडोर की अधिसूचना जारी की थी लेकिन राशि नहीं देने की वजह से बहुत सारे कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे ।इस वजह से आये दिन घटनायें बढ़ रही थी। मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसके लिए चिन्ता भी व्यक्त की थी, उन्होने सरकार के संज्ञान में इस विषय को लाया था। इसके फलस्वरूप सरकार ने बजट में 20 करोड़ की घोषणा की है।

    कोरबा जिले को मिली सौगात पर एक नजर

    – कटघोरा डोेंगरगढ़ रेल लाईन 300 करोड़

    – लेमरू एलिफेंट काॅरिडोर 20 करोड़

    – एल्यूमिनियम पार्क 5 करोड़

    – कोरबा से बिलाासपुर इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर 5 करोड़

    – सतरेंगा में पार्क 5 करोड़

    – तकनीक आधारित सायबर सेल थाना

    – कोरबा, करतला में प्री-मैट्रिक छात्रावास

    – कटघोरा परिवार न्यायालय में 19 नये पद सृजित व 50 लाख का प्रावधान।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत रंग महोत्सव के लिए नेपाल से ‘क्लेश’ नाटक का चयन, 17 फरवरी को होगा मंचन
    Next Article 50 हजार का इनामी आलोक तिवारी हरियाणा से गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस

      May 19, 2025

      रक्सौल में अवैध तरीके से रह रहे दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार

      May 19, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version