Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एक ऐसी अर्थव्यवस्था जरूरी है, जिसमें कार्बन उत्सर्जन को खत्म किया जा सके : रमापति
    बिहार

    एक ऐसी अर्थव्यवस्था जरूरी है, जिसमें कार्बन उत्सर्जन को खत्म किया जा सके : रमापति

    adminBy adminFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रांची में भविष्य की इकोनॉमी की रूपरेखा तय करने को 14-15 फरवरी को जुटेंगे 30 देशों के एक्सपर्ट

    रांची। राजधानी रांची में 30 देशों के एक्सपर्ट 14-15 फरवरी को जुटेंगे। इस दौरान वे कार्बन उत्सर्जन के चैलेंज को कम करने के साथ नये इकोनॉमिक मॉडल पर सुझाव साझा करेंगे। इस संबंध में होटल रेडिसन ब्लू में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीड्स के रमापति कुमार ने बताया कि अब एक ऐसी अर्थव्यवस्था की ओर अब बढ़ना जरूरी हो गया है, जिसमें कार्बन उत्सर्जन को न्यूनतम या खत्म किया जा सके। इसके लिए ही रांची में टास्क फोर्स के जरिये विशेष कार्यशाला का आयोजन होना है।

    उन्होंने कहा कि कार्यशाला में 30 देशों के 300 डेलीगेट्स शामिल होंगे। इसके अलावा यूपी, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के अलावा झारखंड सरकार के अलग-अलग महत्वपूर्ण विभागों के सीनियर अधिकारी और अन्य भी इसमें शामिल होंगे। अलग- अलग सत्रों में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। देश दुनिया के अलावा बाकी राज्यों में कार्बन उत्सर्जन और नये तरह के इकोनॉमी को लेकर किस तरह के काम हो रहे हैं, उनके खट्टे- मीठे अनुभव क्या रहे, इसे जानने के अलावा इस आधार पर राज्य के लिए रोडमैप तैयार करने में मदद मिलेगी।

    मौके पर पूर्व वन अधिकारी और टास्क फोर्स के चेयरपर्सन एके रस्तोगी ने बताया कि इस कार्यशाला की ओर देश दुनिया के अलावा सभी राज्यों की भी नजर है। देशभर में पहली बार इस विषय को लेकर इतने बड़े स्तर पर इंटरनेशनल कान्फ्रेन्स होने जा रहा है। जापान, साउथ अफ्रीका, साउथ कोरिया सहित दुनियाभर के 30 देशों के 300 डेलीगेट्स के अनुभव बेहद कारगर साबित होंगे।

    उन्होने बताया कि देश दुनिया में कार्बन उत्सर्जन और इसके साथ नये तरह की अर्थव्यवस्था के लिए किए गए प्रयासों को जानने का यह प्रभावी मंच साबित होगा। क्लीन एनर्जी, एनर्जी सेविंग के साथ कैसे सब आगे बढेंगे, इसे समझने में मदद मिलेगी। कोयला और ऊर्जा जरूरतों के सीमित होने से नये तरह से कैसे छोटी- बड़ी इंडस्ट्री आगे बढेगी, पैसे कहां से आएंगे, रोजगार कैसे मिलेगा और अन्य बिंदुओं पर भी एक्सपर्ट के विचारों को हम सब जान सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफूड फोटोग्राफी एग्जीबिशन में180 ब्लोगर्स और फोटोग्राफर का हुआ सम्मान
    Next Article बेमेतरा : नेशनल लोक अदालत के संबंध में जिला न्यायाधीश द्वारा की गई चर्चा
    admin

      Related Posts

      बिहार के पांच जिलाें में कल शाम सात बजे हाेगा मॉक ड्रिल

      May 6, 2025

      पहलगाम आंतकी हमला के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

      May 6, 2025

      प्रतिष्ठित वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता बने भुवन ऋभु

      May 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
      • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
      • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
      • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
      • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version