Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ED दफ्तर में बिनोद सिंह से पूछताछ शुरू, पूर्व सीएम हेमंत से मिलीं कल्पना सोरेन
    Top Story

    ED दफ्तर में बिनोद सिंह से पूछताछ शुरू, पूर्व सीएम हेमंत से मिलीं कल्पना सोरेन

    adminBy adminFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। धुर्वा ED दफ्तर में हेमंत सोरेन के करीबी माने जाने वाले बिनोद सिंह से पूछताछ शुरू हो गयी है। एक अन्य खबर में मुताबिक ED दफ्तर में ही हेमंत सोरेन से उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने कुछ देर की मुलाकात की है। बता दें कि आज ही हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि समाप्त हो रही है। ED के अधिकारी आज उनको कोर्ट में प्रस्तुत करने वाले है। हेमंत से ED के अधिकारी 13 दिनों से कथित भूमि घोटाले में पूछताछ कर रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि कोर्ट में पेशी के बाद हेमंत सोरेन को होटवार जेल भेजा जा सकता है। वहीं, कुछ सूत्रों ने कहा है कि पूर्व सीएम को कैंप जेल में भी रखा जा सकता है।

    बिनोद सिंह बन सकते हैं सरकार गवाह 

    एक अन्य खबर के हवाले से बताया गया है कि बिनोद सिंह कथित भूमि घोटाले में सरकारी गवाह बन सकते हैं। सरकारी बनने की दिशा में एक और नाम भानु प्रताप प्रसाद का भी है, जो कि बड़गाई के तत्कालीन राजस्व उप निरिक्षक के पद पर कार्यरत थे। ED ने संकेत दिये हैं कि इन दोनों से विवादित भूमि के बारे में अहम जानकारियां मिली हैं। वहीं, ED ने 201 पजे का व्हाट्सऐप चैप का प्रिंट आउट भी जारी किया है। इसमें हेमंत सोरेन और बिनोद सिंह के बीच हुए चैट का विवरण है। वहीं ED ने आरोप लगाया है कि हेमंत सोरेन ED को सवालों के सीधे-सीधे उत्तर नहीं दे रहे हैं।

    व्हाट्सऐप चैट की जांच कर रही ED 
    ED ने 12 फरवरी को बताया है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके करीबी रहे विनोद सिंह के बीच व्हाट्सएप चैट के जरिये कई गोपनीय बातें हुईं। जांच एजेंसी ने इस संबंध में कहा है कि व्हाट्सएप चैट का लगभग 201 पन्ने का प्रिंट आउट निकाला गया है। इस व्हाट्सएप चैट में कथित रूप से हेमंत के नाम से बरियातू में 8.5 एकड़ जमीन का जिक्र है। कहा कि ये मामला पीएमएलए 2022 के अधीन आता है। जांच एजेंसी ने बताया कि व्हाट्सएप चैट में कई प्रकार की संपत्तियों के बारे में गोपनीय सूचनाओं को शेयर किया गया है। साथ ही चैट में सरकारी सूचनाएं और अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादले को लेकर कई बार बात की गयी है। व्हाट्सएप चैट से ये प्रतीत होता है कि कुछ मामलों में दोनों के बीच पैसों के लेनदेन और इसके सोर्स की बात की गयी है। कई स्थानों पर बड़ी राशि का जिक्र किया गया है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश ने 2,133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा
    Next Article जलवायु जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भारत को 2030 तक 30 लाख करोड़ का चाहिए निवेश
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version