Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड लोकसभा चुनाव से पहले चम्पातई सोरेन ने चला बड़ा दांव, जातीय जनगणना को लेकर दे दिया बड़ा निर्देश
    Jharkhand Top News

    झारखंड लोकसभा चुनाव से पहले चम्पातई सोरेन ने चला बड़ा दांव, जातीय जनगणना को लेकर दे दिया बड़ा निर्देश

    adminBy adminFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में जातीय गणना जल्द आरंभ होगी। मुख्यमंत्री चम्‍पाई सोरेन ने इस आशय का निर्देश दिया है। कार्मिक विभाग के अधिकारियों को उन्होंने कहा है कि इस संबंध में प्रक्रिया तेज की जाए। उल्लेखनीय है कि हाल में राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है ताकि ट्रिपल टेस्ट कराई जा सके। इसके कारण नगर निकायों का चुनाव अधर में लटका है। आरक्षण निर्धारित करने की प्रक्रिया के तहत यह आवश्यक है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता प्रदीप यादव ने बताया कि जातीय गणना को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देश उनके ज्ञापन के आलोक में दिया। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री चम्‍पाई सोरेन से मुलाकात कर राज्य में जातीय जनगणना कराने और पिछड़ों का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का आग्रह किया।

    मुख्यमंत्री नेअधिकारियों को निर्देश दिया

    मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया। प्रदीप यादव ने बताया कि वर्तमान गठबंधन की सरकार ने पूर्व में भी इस इस पर गंभीरता से विचार किया था। इसके फलस्वरूप पिछड़ी जाति को सरकारी सेवाओं में 27 प्रतिशत आरक्षण प्राथमिकता के आधार पर देने संबंधी विधेयक विधानसभा से पारित कराया गया था। अब तक यह लंबित है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उन्होंने गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से उपरोक्त दोनों विषयों को रखा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं संसदीय कार्य मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा था कि पिछड़ा आरक्षण विधेयक राज्यपाल के पास लंबित है। मंत्रिमंडल की एक टीम जाकर राज्यपाल से इसके निष्पादन का आग्रह करेगी और जातीय जनगणना पर सरकार त्वरित निर्णय लेगी। उन्होंने गोड्डा जिले के देवडांड़ को नया प्रखंड बनाने की मांग उठाते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी मांग पर सरकार ने पूर्व में विधानसभा में आश्वासन दिया है।

    मुख्यमंत्री रवाना हुए दिल्ली

    मुख्यमंत्री चम्‍पाई सोरेन शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान वे आइएनडीआइए के घटक दलों के नेता संग बातचीत करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य में कांग्रेस के नाराज विधायकों के संदर्भ में वे उनके साथ विचार-विमर्श करेंगे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी दो मार्च तक रद्द
    Next Article भारत और नेपाल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर हुई विस्तृत
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version