Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी दो मार्च तक रद्द
    Top Story

    रांची के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की छुट्टी दो मार्च तक रद्द

    adminBy adminFebruary 18, 2024Updated:February 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को दो मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार रात जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।

    एसपी कार्यालय के अनुसार 23 फरवरी से 27 फरवरी तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके साथ ही 23 फरवरी से दो मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किए गए सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि विशेष परिस्थिति में पुलिस अधीक्षक (यातायात) की ओर से छुट्टी को मंजूरी दी जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि झारखंड में आठ फरवरी से बजट सत्र बुलाया गया था। लेकिन, तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपाई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चूंकि, 16 फरवरी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ था, इसलिए आठ फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र नहीं हो पाया। अब सरकार ने 23 फरवरी से दो मार्च तक बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजय हांसदा से संबंधित अवैध पत्थर खनन से जुड़े मामले में अब राज्य सरकार, पुलिस मुख्यालय को भेजी चिट्ठी
    Next Article झारखंड लोकसभा चुनाव से पहले चम्पातई सोरेन ने चला बड़ा दांव, जातीय जनगणना को लेकर दे दिया बड़ा निर्देश
    admin

      Related Posts

      स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version