Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रूस के तीन लड़ाकू विमानों को यूक्रेन ने मार गिराया
    दुनिया

    रूस के तीन लड़ाकू विमानों को यूक्रेन ने मार गिराया

    adminBy adminFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। पूर्वी यूक्रेन में दो रूसी एसयू-34 लड़ाकू बमवर्षक और एक एसयू-35 लड़ाकू विमान को यूक्रेनी सेना ने शनिवार को मार गिराया।यूक्रेन की वायुसेना के प्रमुख म्यकोला ओलेश्चुक ने टेलीग्राम पर लिखा, शनिवार सुबह यूक्रेनी सेना की वायुसेना पूर्वी इकाई ने शत्रु के तीन विमानों को ध्वस्त कर दिया। दूसरी ओर यूक्रेन के सैन्य प्रमुख कर्नल-जनरल अलेग्जेंडर सिरस्की ने शनिवार को कहा कि यूक्रेनी सेना तबाह हो गए पूर्वी शहर अवदीवका से पीछे हट गई है। इससे रूस के आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के दो वर्ष पूरे हो जाएंगे। सेना प्रमुख ने कहा कि यूक्रेनी सेना शहर के बाहर ज्यादा सुरक्षित स्थानों पर चली गई है। कीव ने कहा कि यूक्रेन को गोला-बारूद की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी सैन्य सहायता में देरी के कारण पीछे हटने की घोषणा की गई। इसका उद्देश्य सैनिकों को महीनों की भीषण लड़ाई के बाद रूसी सेना से पूरी तरह घिरे होने से बचाना था।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वी. जेलेंस्की ने शनिवार को सहयोगियों को चेतावनी दी कि उनके देश के लिए हथियारों की कमी के खतरे से रूस को राहत मिल रही है। राष्ट्रपति के इस कथन के कुछ ही घंटे बाद उनके सैन्य प्रमुख ने कहा कि पूर्वी शहर अवदीवका से सेना पीछे हट रही है। जेलेंस्की ने सुरक्षा और विदेश नीति अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन और म्यूनिख सुरक्षा कान्फ्रेंस को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन के क्रम में मुसलमानों के अवरोध के बाद झड़प
    Next Article एयरपोर्ट में राज्य अतिथियों को सुविधा के लिए मिलेंगे हर माह 25 हजार
    admin

      Related Posts

      भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ब्राजील खुलकर साथ

      June 3, 2025

      June 3, 2025

      राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने पूर्व युवराज्ञी सड़कों पर उतरी

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version