Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»स्वीप कार्यक्रम को बैठक में मतदाता जागरुकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर
    झारखंड

    स्वीप कार्यक्रम को बैठक में मतदाता जागरुकता और मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर

    adminBy adminFebruary 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। नगर निगम के आयुक्त सह स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी जावेद हुसैन की अध्यक्षता में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम को लेकर डीडीसी कार्यालय के सभागार में बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को मतदाता जागरुकता को लेकर कई टास्क सौंपे। उन्होंने सभी से इस बार 80 प्रतिशत मतदान पार के संकल्प के साथ स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला एवं पुरुषों को मताधिकार के उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र में प्रत्येक जन की भागीदारी अनिवार्य है। इसके लिए यह आवश्यक है कि सभी पात्र मतदाता मतदान करें। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों के माध्यम से सभी पात्र मतदाताओं को इस दिशा में जागरूक किया जाएगा। प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक बनता है।

    नगर आयुक्त ने कृषि पदाधिकारी को विभाग के एटीएम व बीटीएम का सहयोग लेते हुए उनके माध्यम से लोगों के बीच मतदान संबंधित जागरूकता कराने पर बल दिया। इस तरह श्रम अधीक्षक को प्रवासी श्रमिकों से संपर्क स्थापित करते हुए उन्हें मतदान करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों से ई-कार्ड, टेलीफोन, एसएमएस के जरिए संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

    इसी तरह सभी पीडीएस डीलरों के माध्यम से भी सभी कार्डधारियों को शत-प्रतिशत मतदान कराने पर बल दिया गया। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस से आनेवाले सभी डाकों पर मतदान संबंधित स्लोगन, एमएमसीएच के सभी पर्ची में भी जागरुकता संदेश लिखवाने और अन्य सभी सरकारी दैनिक चिट्टी पर भी मतदान करने संबंधित स्लोगन लिखवाने पर बल दिया गया।

    मतदान के दिन पिंक मुफ्त सिटी बस सेवा

    नगर आयुक्त ने कहा कि पलामू में जिस दिन भी मतदान होगा, उस दिन निगम क्षेत्र में मतदाताओं को बूथ तक निःशुल्क पिक एंड ड्राप किया जायेगा। उन्होंने अन्य नगर परिषद व नगर पंचायत के पदाधिकारी को इसी तरह के योजना पर काम करने पर बल दिया। इसके बाद उन्होंने समाज कल्याण पदाधिकारी व जेएसएलपीएस की दीदियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने स्तर से मतदाता जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये।

    उन्होंने कहा कि मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने व लाने में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का भी लाभ लिया जायेगा। उन्होंने उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति किस्कु को सभी स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में मतदाता जागरुकता से संबंधित बैनर व पोस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा में जेजेएमपी उग्रवादियों ने पुल निर्माण में लगे पोकलेन में की तोड़फोड़, मजदूरों को पीटा
    Next Article बंद ट्रेनों को चालू कराने की मांग, रेल उपभोक्ता समिति का धरना
    admin

      Related Posts

      भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला

      June 12, 2026

      रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला

      June 12, 2026

      झारखंड को मिलेंगे 1018 नए असिस्टेंट प्रोफेसर, सीएम हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

      June 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भवन तैयार, लेकिन इलाज नदारद! खड़गडीहा स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला
      • रांची ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 160 दिनों में 31.72 करोड़ का चालान वसूला
      • 15 जुलाई तक लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, जानें नए पोर्टल में क्या-क्या होगा खास
      • फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर हुआ पथराव, मोहन भागवत वाले कोच का टूटा शीशा
      • जसपाल राणा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version