Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सीएम ने 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य पुलिस भवनों का किया शिलान्यास
    राज्य

    सीएम ने 1500 करोड़ की लागत से बनने वाले राज्य पुलिस भवनों का किया शिलान्यास

    adminBy adminFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस एवं कारा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु 459.52 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 139 भवनों का उद्घाटन तथा 996.53 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाले 192 भवनों का शिलान्यास किया।

    सीएम ने इस मौके पर सड़क दुर्घटना जांच एवं मुआवजा भुगतान हेतु परिवहन विभाग की ओर से पुलिस पदाधिकारियों को ईडीएआर (इलेक्ट्रॉनिक डीटेल्ड एक्सिडेंट रिपोर्ट ) सॉफ्टवेयर युक्त 1220 स्मार्ट मोबाईल फोन प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री ने सांकेतिक रुप से 5 पुलिस पदाधिकारियों पूजा कुमारी, पुष्पा कुमारी, हरिनारायण कुमार, राहुल कुमार एवं खुशबू खातून को स्मार्ट मोबाईल फोन प्रदान किया।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 419.06 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 114 भवनों का उद्घाटन किया गया। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा राज्य पुलिस के लिए 932.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 173 भवनों का शिलान्यास किया गया। साथ ही भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 40.46 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 25 भवनों का उद्घाटन किया गया। भवन निर्माण विभाग द्वारा गृह विभाग (कारा एवं सुधार सेवाएं) के लिए 63.96 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 19 भवनों का भी शिलान्यास किया गया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास कराया गया है और जो भी बचे हुए कार्य हैं उसे तेजी से पूर्ण करें। सभी पुलिस थानों एवं पुलिस भवनों के ऊपर सोलर प्लेट लगवाएं ताकि सौर ऊर्जा का वहां उपयोग हो सके। सभी पुलिस भवनों एवं थानों को मेंटेन रखें। पुलिस भवन एवं थाना में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस गश्ती निरंतर हो, इसे सुनिश्चित करें। गड़बड़ी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करें।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा कई पुलिस भवनों का निर्माण कार्य किया गया है। पिछले वर्ष निगम का टर्न ओवर 339 करोड़ रुपया था, जो इस वर्ष 500 करोड़ टर्न ओवर रहने की संभावना है। वर्तमान में निगम कुल 2750 करोड़ रुपये की योजनाओं पर कार्य कर रहा है। विगत तीन वर्षों में 5 पुलिस केंद्र, स्वाभिमान बटालियन सहित 373 थानों, ओपी की स्वीकृति दी गई है। 545 पुराने थानों एवं ओपी तथा 25 पुलिस केंद्रों में 540 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    वर्ष 2008 से अब तक 610 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। 327 थानों एवं ओपी भवनों का निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में है। नवगछिया पुलिस केंद्र का आज उद्घाटन किया गया है। शेखपुरा एवं किशनगंज पुलिस केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है। अररिया पुलिस केंद्र और गोपालगंज पुलिस केंद्र का निर्माण शुरू हो गया है। मधुबनी एवं मधेपुरा पुलिस केंद्र निर्माण की प्रक्रिया शुरू है। बगहा पुलिस केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

    Bihar Patna
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष बने नरेन्द्र नारायण यादव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
    Next Article पुलिस अत्याचार नहीं हुआ, रामगढ़ थाने के हाजत में अनिकेत ने की खुदकुशी : एसपी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version