Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन हंगामे के बीच, 4981 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
    Top Story

    विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन हंगामे के बीच, 4981 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

    adminBy adminFebruary 23, 2024Updated:February 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गयी थी।

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की शुरूआत हंगामेदार रही। झारखंड स्टाफ सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 (जेएसएससी-सीजीएल 2023)
    के पेपर लीक के मुद्दे पर सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर ओरांव द्वारा 4,981 करोड़ रुपये का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया गया। पिछले महीने हुए प्रश्नपत्र लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर परचे दिखाते हुए विपक्षी भाजपा विधायक और आजसू के विधायक लंबोदर महतो पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही अध्यक्ष के आसन के सामने आ गए। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 28 जनवरी को आयोजित परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था।

    राज्य सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

    झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। छात्र सड़क पर उतर गये हैं। जेएसएससी-सीजीएल 2023 के प्रश्न पत्र लाखों? रुपये में बिके हैं। सरकार को इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की एसआइटी से जांच कराने की घोषणा आंखों में धूल झोंकने की है। अपने ही विभाग के कनीय अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी के खिलाफ क्या जांच करेंगे। वहीं, प्रदीप यादव ने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल 2023 का पेपर लीक होना गंभीर मामला है। साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में प्रश्न पत्र लीक होने का मामला भी जोड़ दिया। प्रदीप यादव ने कहा कि सिर्फ झारखंड में ही प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल 2023 का प्रश्नपत्र लीक हुआ है, यह सचमुच गंभीर मामला है। लेकिन, अब तक 43 प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बुलडोजर बाबा के राज में उत्तर प्रदेश में पुलिस बहाली की परीक्षा का भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था। ने कहा कि सिर्फ झारखंड के पेपर लीक के मामले की ही नहीं, देश में जहां-जहां प्रश्न पत्र लीक हुए हैं, सभी की जांच होनी चाहिए। इससे पहले, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे विधायकों से अपनी सीटों पर वापस जाने का आग्रह करते हुए कहा कि सत्र के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, लेकिन विधायक विरोध करते रहे।

    इसके बाद विधानसभा के पिछले सत्र से वर्तमान सत्र तक के दौरान जितने लोगों का निधन हुआ है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए स्पीकर ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान सदन में शांति बनी रही। शोक प्रकाश के बाद जब सदन का कामकाज शुरू हुआ, तो फिर से विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4,981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। और शोक प्रकाश के बाद स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मांग, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
    Next Article 7 मार्च से अन्याय यात्रा पर निकलेंगे लोबिन हेंब्रम
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version