Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक घुसपैठिया को मार गिराया
    देश

    भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक घुसपैठिया को मार गिराया

    adminBy adminMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल ने गुरुवार देर रात भारत-पाकिस्तान सीमा पर एक पाक घुसपैठिया को मार गिराया। घुसपैठिया पाकिस्तान से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान उसे चेतावनी दी गई लेकिन नहीं मानने पर उससे सीमा प्रहरियों ने मार गिराया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह बीएसएफ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

    घटना श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुरा बीओपी में बीती रात एक बजे की है। रात को बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। पाकिस्तानी घुसपैठिया खेतों के बीच में से होकर भारत की सीमा की तरफ आ रहा था। जवानों को हलचल महसूस होने पर उसे रोकने का प्रयास किया और चेतावनी दी गई लेकिन वह नहीं माना। वह फैंसिंग लांघने का प्रयास कर रहा था तभी बीएसएफ के जवानों ने गोली चला दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात बल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। इसके साथ पाकिस्तान सेना को भी इसके बारे में जानकारी दी गई।

    केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी का कहना है कि रात करीब डेढ़ बजे बीएसएफ से घटना की जानकारी मिली थी। इस पर दलबल सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। शुक्रवार दोपहर तक बीएसएफ की आगामी कार्रवाई जारी थी। बीएसएफ ने मुकदमा दर्ज करने के लिए परिवाद भी दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल है। उसके पास किसी भी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में आगे जांच के बाद असल स्थिति का पता चल सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचरस तस्करी मामले में दो नेपाली महिला आरोपियों को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास
    Next Article शिक्षाविद एवं लेखिका सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version