Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से आजमगढ़ रवाना, पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे
    देश

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से आजमगढ़ रवाना, पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी। ‘अपनी काशी’ में रात्रि प्रवास के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बरेका हेलिपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए। इसके पहले वायुसेना के हेलिकॉप्टर प्रधानमंत्री मोदी को लेने के लिए बरेका पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजमगढ़ में आयोजित जनसभा में 34676.29 करोड़ की 782 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे आजमगढ़ सहित उत्तर प्रदेश में बन कर तैयार पांच नए एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे।

    अपने संसदीय क्षेत्र में रात्रि प्रवास के दौरान काशीपुराधिपति के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगा आध्यात्मिक उर्जा से लबरेज प्रधानमंत्री कभी समाजवादी पार्टी का सियासी दुर्ग रहे आजमगढ़ से पूर्वांचल के साथ बिहार तक सियासी समीकरण साधेंगे। सियासी जानकार बताते हैं कि वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में विकास को नजीर बना प्रधानमंत्री आजमगढ़ जनसभा से लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए समर्थन मांगेंगे।

    वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में वाराणसी, मिर्जापुर,आजमगढ़ मंडल के दस जिलों के 14 संसदीय सीटों में भाजपा को 09 सीटों पर विजय मिली थी। ऐसे में हारी सीटों पर पुन: कमल खिलाने के लिए भाजपा नेतृत्व ने पूरी तैयारी की है। इसी कड़ी से प्रधानमंत्री मोदी की आजमगढ़ में जनसभा को जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी पांच साल बाद एक बार फिर आजमगढ़ में विकास की नई इबारत लिखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/संजीव

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी आज रांची के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन
    Next Article गृह मंत्री ने सीआईएसएफ जवानों को दी बल के स्थापना दिवस की बधाई
    admin

      Related Posts

      उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी

      July 28, 2025

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version