Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नितिन गडकरी ने खूंटी को दी तीन सौगातें, 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का किया शिलान्यास
    Jharkhand Top News

    नितिन गडकरी ने खूंटी को दी तीन सौगातें, 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का किया शिलान्यास

    adminBy adminMarch 10, 2024Updated:March 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा टूरिस्ट कॉरिडोर का भी किया शिलान्यास

    -झारखंड प्रगतिशील, समृद्ध व संपन्न राज्य है, सड़कों से विकास को गति मिलेगी: नितिन गडकरी

    खूंटी। जनजातीय मामलों और कृषि एवं कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर केंद्र सरकार ने खूंटी वासियों को तीन सौगातें दी। खूंटी शहरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास सड़क के साथ ही खूंटी के लिए महत्वपूर्ण 2500 करोड़ से अधिक की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को ऑनलाइन शिलान्यास किया।

    स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में कचहरी मैदान में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची के सांसद संजय सेठ, लोहरदगा के सांसद सुदर्शन भगत, खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, पूर्व सांसद पद्म भूषण कड़िया मुंडा और जिला परषिद के अध्यक्ष मसीह गुड़िया शामिल हुए।

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनजातीय मंत्रालय से बनने वाले बिरसा मुंडा टूरिस्ट कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने विकसित भारत विकसित झारखंड के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखंड में संचालित हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड प्रगतिशील, समृद्ध व संपन्न राज्य है। राज्य में बन रही गुणवत्ता पूर्ण सड़कों के निर्माण से आसपास के क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा।

    खूंटी की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है: अर्जुन मुंडा

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री की अगुवाई में मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खूंटी के लोग वर्षों से बाइपास सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। खूंटी की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है। उन्होंने वर्ष 2014 से पहले के 10 वर्ष और उसके बाद के 10 वर्षों के विकास कार्यों का आकलन लोगों से स्वयं करने की बात करते हुए कहा कि आज विकास के काम तीव्र गति से गुणवत्ता पूर्ण हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं का भी शिलान्यास किया, उनका उद्घाटन भी उन्होंने किया। आज देश में बड़े-बड़े बराज, बिज सड़क आदि का निर्माण तय समय सीमा में हो रहा है।

    सड़कों का निर्माण तेजी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो रहा है। रिकॉर्ड समय में बनाई गई सड़कें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो रही है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा और खूंटी की धरती को किसी ने सही पहचान दी, तो वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, बिरसा की पावन भूमि की मिट्टी को तिलक लगाकर इस पवित्र भूमि से पीएम ने जनमन योजना की शुरुआत कर खूंटी को देश दुनिया की मानचित्र पर नहीं पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि आम आदमी को न्याय मिले, आम आदमी को कहीं कोई कठिनाई न हाे, इस दिशा में सरकार द्वारा काम किए जा रहे हैं, कृषक समाज के विकास के लिए यह सरकार प्रतिबद्ध है।

    सभी को समान दर से मिले मुआवजा

    विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब वे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के मंत्रिमंडल में पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे, तब उन्होंने इन सड़कों के निर्माण कार्य का प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा था। आज उन्हें इस बात पर प्रसन्नता हो रही है कि जिन सड़कों का प्रस्ताव उन्होंने भेजा था, उनका निर्माण कार्य आज प्रारंभ हो रहा है।

    उन्होंने निर्माण कार्य के लिए जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण के कार्य को पूरा करने और एक प्रोजेक्ट एक दर के तहत मुआवजे की राशि समान रूप से भुगतान करने की बात कही। इससे पूर्व अतिथियों के कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर पारंपरिक ढंग से उनका स्वागत किया गया। इसके साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री कड़िया मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में दो पूर्व मंत्रियों समेत 25 से अधिक दिग्गज भाजपा में शामिल
    Next Article झारखंड में आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाकपा
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version