Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रमजान माह में गाजा में युद्ध विराम के लिए काहिरा में इसी सप्ताह वार्ता संभव
    दुनिया

    रमजान माह में गाजा में युद्ध विराम के लिए काहिरा में इसी सप्ताह वार्ता संभव

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काहिरा। रमजान माह में गाजा में युद्ध विराम और शांति के लिए काहिरा में इसी सप्ताह वार्ता हो सकती है। यह जानकारी इजराइल ने दी है। इस संबंध में इजराइली खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के निदेशक विलियम बर्न्स से मुलाकात की है।

    इजराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार इजराइल युद्धविराम के लिए मध्यस्थों का पूरा सहयोग कर रहा है। इस समझौते के लिए दोनों पक्षों के असहमतियों को सुलझाने का भी प्रयास किया जा रहा है। हमास सूत्रों के अनुसार युद्धविराम पर वार्ता के लिए संगठन इस सप्ताह के अंत में अपना प्रतिनिधिमंडल काहिरा भेजेगा।

    इजराइल अपने 130 बंधक नागरिकों की रिहाई के लिए अस्थायी युद्धविराम पर तैयार है। इन बंधकों की रिहाई के लिए इजराइल में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विदित हो कि नवंबर 2023 में हुए एक सप्ताह के युद्धविराम में हमास ने 105 इजराइली बंधक रिहा किए थे। इसके बदले में तीन गुना फलस्तीनी कैदी इजरायली जेलों से रिहा किए गए थे।

    लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने रविवार को इजराइल के उत्तरी भाग में 35 राकेट दागे। इन हमलों से कुछ भवनों को नुकसान हुआ है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसे लेबनान पर इजराइल के शनिवार के हवाई हमले का जवाब माना जा रहा है। इससे पहले इजरायल के हमले में शनिवार को दक्षिणी लेबनान में एक परिवार के पांच सदस्य मारे गए थे और नौ घायल हुए थे।

    गाजा और वेस्ट बैंक में युद्ध की विभिषिका के बीच रमजान माह के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गाजा में युद्धविराम की अनिश्चितता के बीच तैयारियां हो रही हैं तो वेस्ट बैंक में इजराइली सुरक्षा बलों के साए में धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यरुशलम के पुराने शहर की गलियों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। वहां पर प्रतिदिन दसियों हजार लोग अल अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए जाने की कोशिश करेंगे लेकिन प्रतिबंधों का पालन करते हुए इजरायली बल उनमें से ज्यादातर को रोकने की कोशिश करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउप्र विधान परिषद के लिए एनडीए के 10 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन
    Next Article ऑस्कर में ‘ओपनहाइमर’ की धूम, ‘बेस्ट पिक्चर’ का खिताब
    admin

      Related Posts

      भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू

      August 2, 2025

      राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ पर संघीय सर्किट अपील न्यायालय में उठे सवाल, जजों ने आश्चर्य जताया

      August 1, 2025

      रूस में ऑनलाइन चरमपंथी सामग्री की तलाश भी पड़ेगी महंगी, विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर

      August 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version