Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»205 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट
    झारखंड

    205 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट

    adminBy adminMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नाले से बहने वाले पानी को फिल्टर कर शहरी क्षेत्र में की जाएगी आपूर्ति

    रामगढ़। रामगढ़ शहर में पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए बड़े स्तर पर योजना तैयार की गई है। 205 करोड़ की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना से रामगढ़ शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या न सिर्फ दूर होगी बल्कि हर घर में साफ पानी पहुंचेगा। इसके लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने काम भी शुरू कर दिया है। टेंडर के बाद दिल्ली की कंपनी ने पूरा सर्वे कर लिया है।

    24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा प्लांट

    नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि यह परियोजना 24 महीने में बनकर तैयार हो जाएगी। इस परियोजना का ट्रायल भी तीन महीने तक किया जाएगा। अगर इस दौरान कहीं भी खामी नजर आई तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस कंपनी को यह काम दिया गया है वह 15 वर्षों तक इस सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का ऑपरेशन और मेंटेनेंस भी करेगी।

    सुगिया और गोबरदाहा में स्टोर किया जाएगा पानी

    इस परियोजना को बेहद बारीकी से बनाया गया है। सुगिया और गोबरदाहा में पानी को स्टोर करने के लिए लगभग नौ एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। सुगिया में 4.5 एकड़ जमीन अधिग्रहित किया गया है, जहां 17 एमएलडी पानी को स्टोर कर फिल्टर किया जाएगा। गोबरदाहा में 4.9 एकड़ जमीन को अधिकृत किया गया है। वहां पर 23 एमएलडी पानी को स्टोर कर फिल्टर किया जाएगा। इतने बड़े पैमाने पर पानी की सप्लाई भी प्रतिदिन शहरी क्षेत्र में होगी।

    69000 घरों में पानी पहुंचाने का रखा गया लक्ष्य

    सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से रामगढ़ छावनी परिषद और नगर परिषद क्षेत्र में 69000 घरों में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि रामगढ़ छावनी क्षेत्र के 45000 और नगर परिषद के 24000 घरों को पानी देने की क्षमता सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी, मूलवासी और खतियान नीति की विरोधी है हेमंत सरकार पार्ट-2 : प्रतुल शाहदेव
    Next Article राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सीएए पर दिया बड़ा बयान
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version