Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रामगढ़»रजरप्पा में दूसरे दिन भी बंद रहीं 1200 दुकानें, दुकानदार संघ अड़ा
    रामगढ़

    रजरप्पा में दूसरे दिन भी बंद रहीं 1200 दुकानें, दुकानदार संघ अड़ा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रजरप्पा: जिला प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज और बिना नोटिस के दुकानों में अचानक बुलडोजर चलाने के विरोध में सोमवार को दूसरे दिन भी रजरप्पा के सभी दुकानदारों ने अपनी- अपनी दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखा। और सभी दुकानदार अपने मांगों में अड़े रहे। मंदिर प्रक्षेत्र के सभी 1200 दुकानें बंद रहीं। जिस कारण मंदिर में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार प्रत्येक दिन की तरह दुकान पहुंचे पर अपने दुकानों को न खोलकर आंदोलन में शामिल रहे। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन जबतक हमलोगों की मांगे पूरी नहीं करता है। तब तक हमलोग इसी तरह अपने दुकानों को बंद रखेंगे। आंदोलन में दिलीप साव, प्रबोध चटर्जी, महेश साव, विजय साव, वंशी केवट, अखिलेश सिंह, लोकेश पंडा, राकेश बाबा, सुखदेव मुर्मू, महावीर मांझी, गणेश साहू, मनोज यादव, विनोद चटर्जी, मिंटू यादव, रूपेश यादव, तालो अग्रवाल, विजय साव, लक्ष्मी साव आदि शामिल थे।
    जिला प्रशासन नियम के आधार पर करे काम : कुंटू बाबू
    रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा के वरिष्ठ नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबु सोमवार को रजरप्पा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने हड़ताल में शामिल सभी दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सांसद प्रतिनिधि ने दुकानदारों को कहा की आपकी समस्याओं से केंद्रीय मंत्री सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही आपकी समस्या दूर हो जायेगी। सांसद प्रतिनिधि ने आगे कहा कि सरकार के नियम पहले बसाओ फिर हटाओ के आधार पर ही जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाये। न कि अपने नियम से दुकानों पर बुलडोजर चलाये। उन्होंने जिला प्रशासन के रवैया को कड़े शब्दों में निंदा किया है।

    विकास कार्यों में दुकानदार संघ बाधक नहीं : छोटू पंडा
    रजरप्पा मंदिर दुकानदार संघ के कोषाध्यक्ष छोटू पंडा का कहना है कि मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा जो भी विकास कार्य हो रहा है। उसमें दुकानदार संघ बाधक नही है। दुकानदार संघ केवल अपनी मांगों को लेकर अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दुकानदारों को उजाड़ने से पहले सबकी सूची बनाकर उन सभी दुकानदारों को बसाने की योजना बनाएं। ताकि कोई दुकानदार बेरोजगार न हो सके। जहां बात है जिला प्रशासन के साथ देने की तो सभी विकास कार्यों में संघ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। ताकि रजरप्पा का सर्वांगीण विकास हो सके।

    श्रद्धालुओं के बीच बांटा प्रसाद
    दुकानदार संघ द्वारा हड़ताल के बावजूद तीसरी सोमवारी के मौके पर रजरप्पा पहुंचने वाले कांवरियां व श्रद्धालुओं के बीच वैकल्पिक व्यवस्था कर नि:शुल्क पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया। ताकि श्रद्धालुओं को पूजा पाठ में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    रजरप्पा के दुकानदार संघ मंगलवार को रामगढ़ विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू के नेतृत्व में रामगढ उपायुक्त बी राजेश्वरी और रामगढ़ एसडीओ अनंत कुमार से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 लाख युवाओं को मिलेगा डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण
    Next Article बिरसा मुंडा बस पड़ाव के नाम से जाना जायेगा नया बस स्टैंड
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    गोली लगने से घायल हुआ युवक, जांच में जुटी पुलिस

    May 12, 2026

    उत्पाद सिपाही परीक्षा से पहले अधिकारियों ने होटलों में की छापेमारी

    April 12, 2026

    झारखंड इस्पात में झुलसे एक और मजदूर की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई तीन

    April 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version