Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपराधी बेखौफ, रांची में बुजुर्ग को बंधक बना 10 लाख के जेवरात लूटे
    Jharkhand Top News

    अपराधी बेखौफ, रांची में बुजुर्ग को बंधक बना 10 लाख के जेवरात लूटे

    Akshay PrajapatiBy Akshay PrajapatiMarch 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची में लगातार चौथे दिन भी चोरी और लूट की घटना,  20 हजार नगद भी लेकर हुए फरार
    रांची। राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हैं। चार दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी और लूट की घटना को अपराधी अंजाम दे चुके हैं। वहीं पुलिस एक भी घटना में अपराधियों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। हालांकि हिंदपीढ़ी इलाके में हुई घटना के संबंध में कई अपराधियों को पकड़ा है, लेकिन पुलिस ने खुलासा अभी नहीं किया है। इधर मंगलवार को तीन अपराधियों ने पंडरा ओपी क्षेत्र के पंचवटी नगर में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया। तीन अपराधियों ने 70 साल के बुजुर्ग को पहले कमरे में बंधक बनाया। फिर उनके घर में रखे 10 लाख रुपये के जेवरात और 20 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये। लूट की घटना पंचवटी नगर में महेंद्र प्रसाद के घर में हुई। जब चोर चले गये, तब महेंद्र प्रसाद ने अपने रिश्तेदारों को फोन किया। वे उनके घर पहुंचे, तब दरवाजा खोल उन्हें कमरे से बाहर निकाला। घटना की सूचना पंडरा ओपी पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर थाना प्रभारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
    महेंद्र प्रसाद शाम को सब्जी खरीद कर घर लौटे थे
    महेंद्र प्रसाद सेवानिवृत्त कर्मी हैं। लंबे समय से वह अकेले पंचवटी नगर में रह रहे हंै। उनका बेटा रेलवे में काम करता है। वह चक्रधरपुर में पोस्टेड है। महेंद्र प्रसाद 3.30 बजे अपने घर में ताला लगा कर सब्जी लाने के लिए गये थे। शाम के 4 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। वह जैसे ही अंदर गये, चोरी कर रहे तीन अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया। फिर उन्हें ठेल कर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से चोरी की घटना को तीनों अपराधियों ने अंजाम दिया और अलमीरा में रखे सारे गहने और नगदी ले कर फरार हो गये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा का आफर ठुकराने के बाद हुई कार्रवाई : अंबा प्रसाद
    Next Article बंगाली समुदाय के विकास के लिए सरकार संकल्पित: सीएम चंपाई सोरेन 
    Akshay Prajapati

      Related Posts

      शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट

      May 20, 2025

      आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी

      May 20, 2025

      जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से

      May 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version