Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»खूंटी संसदीय सीट में बढ़ती जा रही है चुनावी तपिश
    राजनीति

    खूंटी संसदीय सीट में बढ़ती जा रही है चुनावी तपिश

    adminBy adminMarch 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। सभी दलें जनता को साधने के लिए तैयारियों में जुटी है।जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय भाजपा नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस का अब तक प्रत्याशी की घोषणा न होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा है। शहर से लेकर गांव-देहात तक राजनीतिक वाद-विवाद का बाजार गर्म है। राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए रणनीति बनाने में जुट गये हैं। चुनावी जंग को लेकर एक से एक राजनीतिक धुरंधर मैदान में आकर भाजपा और कांग्रेस की जीत-हार का समीकरण की भविष्यवाणी करने लगे हैं।

    अर्जुन मुंडा के खिलाफ कौन होगा कांग्रेस का उम्मीदवार?

    लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल बजते ही एक ओर जहां भाजपा ने जमीनी स्तर से अपनी तैयारी शुरू कर दी है, वहीं कांग्रेस द्वारा अब तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं होने से कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। जिला कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता कहते हैं कि पहले ही उम्मीदवार की घोषणा होने से कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में उतर जाते, जैसे भाजपा ने किया। पार्टी ने पहले ही प्रत्याशी की घोषणा कर दी और कार्यकर्ता मुस्तैदी चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने में जुट गये। राजनीतिक के जानकार बताते हैं कि कांग्रेस के टिकट के सबसे पबल दावेदारों में पूर्व विधायक और तीन बार खूंटी संसदीय सीट से किस्मत आजमा चुके काली चरण मुंडा और विस्थापन विरोधी आंदोलन की नेता दयामनी बारला शामिल हैं। वैसें प्रभाकर तिर्की और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।

    जानकार बताते हैं कि यदि कांग्रेस का टिकट दयामनी बारला को मिलता है, तो भाजपा के अर्जुन मुंडा के लिए मुकाबला आसान हो सकता है, जबकि कालीचरण मुंडा को टिकट मिलने की स्थिति में 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। ज्ञात हो कि पिछले लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा कांटे की टक्कर में मात्र 1445 वोट के अंतर ही जीतकर संसद पहुंचे थे।

    सबसे अधिक संसदीय चुनाव लड़ने और जीतने का रिकॉर्ड है कड़िया मुंडा के नाम

    खूंटी संसदीय सीट से सबसे अधिक चुनाव लड़ने और जीत हासिल करने का रिकॉर्ड पद्मभूषण कड़िया मुंडा के नाम है, जिन्होंने 12 बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया और आठ बार जीत हासिल की। भाजपा के कड़िया मुंडा ने सबसे पहले 1971 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर 1971 में संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे झारखंड पार्टी के एनई होरो से मात खा गये थे। 1977 में कड़िया मुंडा ने जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 1980 में वे झारखंड पार्टी के एनई होरो से हार गये। 1984 की इंदिरा लहर में कांग्रेस के साइमन तिग्गा यहां से लोकसभा पहुंचे थे। बाद में 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में कड़िया मुंडा ने लगातार जीत हासिल की।

    2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने कड़िया मुंडा के विजय रथ को रोक दिया। पुनः कड़िया मुंडा ने 2009 और 2014 में खूंटी संसदीय क्षेत्र में भाजपा का चरपम लहराया। वैसे तो खूंटी को झारखंड पार्टी की परंपरागत सीट माना जाता था, पर एनई होरो के निधन और झारखंड पार्टी का जनाधार कम होने के बाद इस सीट पर भाजपा नें अपना वर्चस्व कायम कर लिया। 2019 में भाजपा ने कड़िया मुंडा के स्थान पर अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा और उन्होंने भी कड़िया मुंडा के राजनीतिक किले को बरकरार रखा। खूंटी सीट पर सबसे पहला संसदीय चुनाव 1962 में हुआ था। इस सीट से झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा ने 1962 और 1967 में जीत हासिल की थी। 1971 के आम चुनाव में इसी पार्टी के एनई होरो संसद पहुंचे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल बने रांची के ग्रामीण एसपी, चार डीएसपी का तबादला
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए आज तेलंगाना और कर्नाटक के चुनावी दौरे पर
    admin

      Related Posts

      डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

      May 19, 2026

      कुरमाली भाषा को शैक्षणिक पहचान दिलाने को विधायक पूर्णिमा ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

      May 16, 2026

      राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक

      May 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में इ-डिटेक्शन सिस्टम की तैयारी, पेंडिंग ट्रैफिक चालान वसूलने की कवायद तेज
      • भारतीय रेलवे ने 993 करोड़ रुपये की अराक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी
      • ईरान पर हमले से पीछे हटे ट्रंप, कतर-सऊदी और पाकिस्तान शांति समझौते में जुटे
      • देश की स्टेयरिंग PM के हाथ, आगे देखिए क्या-क्या करवाते हैं, पेट्रोल-डीजल संकट पर CM हेमंत ने कसा तंज
      • डॉ. इरफ़ान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाक़ात, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version