Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गढ़वा»झारखंड में 21वीं सदी में यह कैसी व्यवस्था!
    गढ़वा

    झारखंड में 21वीं सदी में यह कैसी व्यवस्था!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा/भवनाथपुर: 21वीं सदी में जहां लोग मंगल ग्रह पर रहने का सपना देख रहे हैं। वहीं प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर की दूरी पर जो हुआ, उसे जानकार आप भी हतप्रभ रह जायेंगे। सड़क नहीं होने के कारण एक प्रसूता समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी। दर्द से छटपटाते हुए उसने एक आहर के बांध पर ही बच्चे को जन्म दिया। परेशानी इस कारण भी ज्यादा बढ़ गयी कि एक ओर सड़क नहीं थी, दूसरी ओर मूसलाधार बारिश हो रही थी। हालांकि सूचना मिलने के बाद गांव की काफी महिलाएं वहां जुट गयीं। उन्होंने प्रसूता की मदद की।
    हुआ यूं कि भवनाथपुर प्रखंड से महज एक किमी की दूरी पर स्थित ढेकुलिया गांव में सड़क नहीं है। इस कारण जुलेखा बीबी पति जाकिर हुसैन एवं सास रोबिना बीबी के साथ रिमझिम बारिश में सुरक्षित प्रसव के लिए पैदल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर चल पड़ी। इस दौरान उसे प्रसव पीड़ा भी तेज होने लगी थी। दर्द से बेचैन महिला ढेकुलिया नाला बांध पर गिर पड़ी। उसकी सास ने सहयोग के लिए पास के गांव की महिलाओं को आवाज दी। मामला समझते ही आसपास की काफी संख्या में महिलाएं चारपाई और कपड़े लेकर दौंड़ पड़ीं। मूसलाधार बारिश में महिलाओं के प्रयास और सहयोग से आधे घंटे के बाद महिला ने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद वहां से किसी प्रकार जच्चा और बच्चा को सड़क तक लाया गया। यहां आॅटो रिजर्व कर अस्पताल पहुंचाया गया। जच्चा और बच्चा की स्वास्थ्य जांच के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

    नाला का बांध टूटने और पगडंडी गीला होने के कारण महिला अस्पताल नहीं पहुंची : ग्रामीण
    प्रसव में सहयोग करने पहुंची गांव की महिलाओं में मैना बीबी, मोबिना बीबी, तेतरी देवी, संध्या देवी, रीना देवी, जाकुंवर देवी सहित काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि नाला का बांध टूटने एवं बरसात में पगडंडी गीला होने के कारण महिला को सड़क तक आने में आधा घंटा का समय लग गया। इसके कारण समय पर वह अस्पताल नहीं पहुंच सकी। आगे इस तरह की घटना न हो, इसके लिए सरकार से सड़क बनवाने की मांग की।

    पंचातय प्रतिनिधि ठीक से काम नहीं कर रहे हैं : विधायक
    भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि अपने काम को ठीक से नहीं कर रहे हैं। गांव की छोटी छोटी सड़कें पंचायत से बनायी जानी हैं। बावजूद इसके पंचायत के प्रतिनिधि चापाकल और सोलर लगवाने में ही व्यस्त हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनदी में शौच करनेवालों को नप पदाधिकारियों ने गुलदस्ता दिया और माला पहनायी
    Next Article राज्य में पांच की मौत, 10 जिलों में अलर्ट, स्कूल बंद
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत

    May 27, 2026

    गढ़वा के भाजपा विधायक के पैतृक आवास में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    April 15, 2026

    होली और रामनवमी को लेकर गढ़वा के परेड ग्राउंड में मॉक ड्रिल का आयोजन

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा में पारित हुआ यूसीसी विधेयक, देश का तीसरा राज्य बना असम
    • पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओडिशा से तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को गिरफ्तार किया
    • ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में शिकायत दर्ज
    • अमेरिका की कागज मिल में केमिकल टैंक फटा, कई लोगों की मौत
    • इजराइल के हमले में लेबनान में कम से कम 34 लोगों की मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version