Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»शिवसेना का आरोप- नोटबंदी के बाद पिछले 4 महीनों में 15 से 16 लाख लोगों ने गंवाया रोजगार
    राजनीति

    शिवसेना का आरोप- नोटबंदी के बाद पिछले 4 महीनों में 15 से 16 लाख लोगों ने गंवाया रोजगार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि चीन को उकसाने से पहले देश को अपनी रक्षा तैयारियों को ध्यान में रखना चाहिए। ”

    दरअसल, सहयोगी पार्टी भाजपा पर निशाना साधते हुए शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले डेढ़ महीने से जारी डोकलाम विवाद को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि चुनाव तो झूठे वादों के दम पर जीते जा सकते हैं, लेकिन जंग खुद की प्रशंसा करके नहीं जीती जा सकती।

    ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान और चीन की ओर से मिलने वाली धमकियों में बढ़ोतरी हुई है और हमारे पास उनसे लड़ने के लिए पर्याप्त गोला-बारूद नहीं है। इंटरव्यू के माध्यम से उद्धव ने भाजपा से सवाल पूछते हुए कहा कि तीन साल में इस ताकतवर सरकार ने क्या किया?

    द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर से चीन को यह बताने पर कि अब वह 1962 वाला भारत नहीं है, पर हमला बोलते हुए ठाकरे ने कहा कि जब हम चीन को बताते हैं कि आज का भारत, 1962 के भारत से अलग है, तो हमें अपना मुंह खोलने से पहले अपने पास मौजूद गोला-बारूद को याद रखना चाहिए। शिवसेना ने कहा कि कोई भी झूठे वादों और आत्म-प्रशंसा पर चुनाव जीत सकता है लेकिन युद्ध नहीं।

    उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के अपने वादे में असमर्थ साबित हुई है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद पिछले 4 महीनों में 15 से 16 लाख लोगों ने अपनी नौकरी गंवाई और भविष्य में स्थितियां और खराब होने वाली हैं।

    शिवसेना प्रमुख ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि यह सिर्फ महाराष्ट्र में हुआ है और गोवा तथा पंजाब जैसे राज्यों में पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार नहीं किया था जबकि पीएम मोदी ने पार्टी के लिए प्रचार किया था। कांग्रेस ने चुनाव में कोई भी बड़ा चेहरा नहीं उतारा था लेकिन भाजपा से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रही। वहीं, पंजाब में भाजपा आगे नहीं बढ़ पाई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleINDvSL: पहले दिन टीम इंडिया ने बनाए 399/3, धवन-पुजारा ने जड़ी सेंचुरी
    Next Article तेजस्वी का दावा- नीतीश ने नहीं मांगा इस्तीफा, महागठबंधन तोड़ना चाहती है BJP-RSS
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version