Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत बनाने की चिंता और विपक्ष को मोदी को हटाने की चिंता : बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत बनाने की चिंता और विपक्ष को मोदी को हटाने की चिंता : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminMarch 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में मिलन कार्यक्रम आयोजित

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के समक्ष लोजपा युवा मोर्चा और अंबेडकर जन संघर्ष मोर्चा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम और पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने 8980808080 टोल फ्री नंबर पर पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

    मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस-झामुमो-राजद के महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत स्वाभिमानी भारत बनाने की चिंता है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले 10 वर्षों से एक दिन भी बिना छुट्टी लिए राष्ट्र सेवा, गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के कल्याण के लिए जुटे हैं। आज भारत का स्वाभिमान-सम्मान दुनिया में बढ़ा है लेकिन यह विकास और गरीबों का उत्थान विपक्ष को बर्दाश्त नहीं।

    मरांडी ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया उन्हें ईमानदार देश सेवक सहन नहीं। इसलिए आज सारे भ्रष्टाचारी एकजुट हो रहे। उन्होंने आह्वान किया कि अपने बूथ पर भाजपा को बहुमत दिलाएं। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा होगा। झारखंड की 14 लोकसभा सीट एवं देश में 400 का आंकड़ा पार होगा।

    रंजीत राम ने कहा कि नरेन्द्र मोदी पर देश को ही नहीं दुनिया को भरोसा है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से प्रयास करूंगा। पूर्व आईजी देव बिहारी शर्मा ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के कार्यों को बहुत नजदीक से देखा हूं। उन्होंने पारिवारिक क्षति उठाते हुए भी राष्ट्र और झारखंड की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है।

    सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिलीप करमाली, विशाल राम, अमित श्रीवास्तव, अमित वर्मा, अमरनाथ कुमार, आशुतोष पाठक, रंजन राम, चुन्नू कुमार, शंकर कालिंदी, एहसान रजा, पवन महतो, संजू कुमार आदि शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है: बंधु तिर्की
    Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर आईजी ने की बैठक
    admin

      Related Posts

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025

      हाईवे पर ब्रेकडाउन ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक घायल

      August 23, 2025

      बारिश का कहर, कई कच्चे मकान जमींदोज

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version