Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»पहली बार अमित शाह की होगी संसद में एंट्री, गुजरात से लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव
    राजनीति

    पहली बार अमित शाह की होगी संसद में एंट्री, गुजरात से लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 26, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष अमित शाह राज्यसभा जाएंगे। आज बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड ने गुजरात से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर अमित शाह का नाम फाइनल कर दिया। पहली बार अमित शाह की संसद में एंट्री होने वाली है। साथ ही कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को भी गुजरात से एक बार फिर राज्यसभा में भेजने का फैसला भाजपा ने किया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया।

    बता दें कि अब तक अमित शाह गुजरात में विधायक रहे। गुजरात सरकार में मंत्री बने। भाजपा के महासचिव रहते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जितवाई और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। वो गुजरात विधानसभा की सदस्यता छोड़ेंगे और राज्यसभा के सदस्य बनेंगे।

    शाह गुजरात से 8 अगस्त को होने वाला राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। स्मृति ईरानी भी गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी जहां से वह पहले से ही राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त होने वाला है। शाह वर्तमान में गुजरात से एक विधायक हैं जहां पर भाजपा की सरकार है। दोनों के नामों की घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की।

    गुजरात और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा से कुल नौ सदस्यों के कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं। इनमें ईरानी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन शामिल हैं।

    राज्यसभा के जिन नौ सदस्यों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं उनमें से चार तृणमूल कांग्रेस के, दो कांग्रेस के, दो भाजपा के और एक माकपा से है। अहमद पटेल (कांग्रेस), दिलीपभाई पंड्या (भाजपा) और ईरानी (भाजपा) सभी गुजरात से के कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनीतीश पर लालू का पलटवार, “पहले से सेट था मामला”
    Next Article बाबा रामदेव ने सुझाया चीन को हराने का तरीका
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नवनियुक्त प्रभारी रांची पहुंची

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version