Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लीगल सेल को प्रदर्शन के आह्वान पर दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी
    देश

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लीगल सेल को प्रदर्शन के आह्वान पर दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी लीगल सेल के दिल्ली की अदालतों में प्रदर्शन के आह्वान पर कड़ी चेतावनी दी है। कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि अगर दिल्ली की अदालतों में आज कोई प्रदर्शन होता है तो इसके दुष्परिणाम भुगतने होंगे।

    बेंच ने सवाल किया कि आखिर कोर्ट में प्रदर्शन कैसे किया जा सकता है। दरअसल आज एक वकील ने कार्यकारी चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के लीगल सेल की ओर से आयोजित होने वाले प्रदर्शनों की शिकायत करते हुए हाई कोर्ट को कल आधीरात को पत्र ई-मेल किया है। तब कोर्ट ने कहा कि इसके गंभीर परिणाम होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू किए जाएंगे। कोर्ट को बंधक नहीं बनाया जा सकता। पक्षकारों को कोर्ट परिसर में आने से नहीं रोका जा सकता है। आप किसी के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं।

    उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के लीगल सेल ने आज कोर्ट परिसर में प्रदर्शन की घोषणा की है। सेल के दिल्ली के अध्यक्ष और दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष संजीव नसीयर ने बयान जारी कर दिल्ली की सभी अदालतों में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। नसीयर ने कहा है कि दिल्ली की सभी अदालतों में वकील एक जगह जुटेंगे और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे। बयान में कहा गया है कि केजरीवाल को 21 मार्च को एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया। ऐसे में वकीलों के समुदाय ने तय किया है कि दिल्ली की सभी अदालतों में 27 मार्च को बड़ा प्रदर्शन किया जाए।

    संजीव नसीयर के मुताबिक वकील दिल्ली में पटियाला हाउस कोर्ट, द्वारका कोर्ट, साकेत कोर्ट, कड़कड़डूमा कोर्ट , तीस हजारी कोर्ट, रोहिणी कोर्ट और राऊज एवेन्यू कोर्ट में प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि केजरीवाल फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजीत की नई गाथा देवभूमि में लिखेगी मोदी-धामी की जोड़ी
    Next Article लोहरदगा में गांजा बेचने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने भेजा जेल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

      August 14, 2025

      कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश सैल के आवास पर इडी का छापा

      August 13, 2025

      उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रोडवेज बस और ट्रक में सीधी टक्कर, पांच की मौत

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीबीआई के 21 कर्मी विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
      • हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
      • स्काउट गाइड ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा
      • जोगबनी के तीन नागरिक नेपाल में 108 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ  गिरफ्तार
      • पत्रकार के घर से चोरी गए आभूषण को पुलिस ने किया बरामद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version