Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी संसदीय सीट में फिर देखने को मिलेगा दो मुंडाओं में दिलचस्प चुनावी मुकाबला
    Jharkhand Top News

    खूंटी संसदीय सीट में फिर देखने को मिलेगा दो मुंडाओं में दिलचस्प चुनावी मुकाबला

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHMarch 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पहले भी हो चुकी है भाजपा के अर्जुन मुंडा और कांग्रेस के काली चरण मुंडा के बीच टक्कर

    खूंटी । जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय सीट लोकसभा चुनाव में झारखंड की सबसे चर्चित सीट बन गई है। चुनावी दंगल में एक बार फिर दो मुंडाओं में दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिलेगा। एक ओर जहां भाजपा ने जनजातीय मामलों और केंद्रीय कृषि मंत्री और वर्तमान सांसद अर्जुन मुंडा को उतारा है, वहीं कांग्रेस ने तीन बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमा चुके पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा को अर्जुन मुंडा के खिलाफ फिर से उम्मीदवार बनाया है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अर्जुन मुंडा ने कालीचरण मुंडा को महज 1445 वोटों के अंतर से मात दी थी। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन की प्रतिष्ठा एक बार दांव में लग गई है। पिछले चुनाव में अर्जुन मुंडा को जहां 382638 मत मिले थे, वहीं कालीचरण मुंडा को 381193 वोट मिले थे।

    अब तक मात्र दो बार जीत मिली है कांग्रेस प्रत्याशी को

    भाजपा का गढ़ समझे जाने वाले खूंटी ससंदीय क्षेत्र में सबसे पहला लोकसभा चुनाव 19762 में हुआ था। पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने यहां से आठ बार चुनाव जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। अब तक इस संसदीय सीट पर हुए 15 चुनावों में कांग्रेस को मात्र दो बार ही सफलता मिली है। कांग्रेस को सबसे पहली सफलता 1984 में मिली थी, जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से उपजी सहानुभूति के सहारे कांग्रेस प्रत्याशी साइमन तिग्गा यहां से लोकसभा पहुंचे।

    दूसरी सफलता 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा को मिली, जब उन्होंने भाजपा के कड़िया मुंडा को शिकस्त दी थी। उसके बाद कांग्रेस को कभी जीत नसीब नहीं हुई। खूंटी सीट से कड़िया मुंडा ने 12 बार लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाया और आठ बार उन्हें सफलता मिली। भाजपा के कड़िया मुंडा ने सबसे पहले 1971 में भारतीय जनसंघ के टिकट पर 1971 में संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे झारखंड पार्टी के एनई होरो से मात खा गये थे। 1977 में कड़िया मुंडा ने जनता पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 1980 में वे झारखंड पार्टी के एनई होरो से हार गये।

    1984 की इंदिरा लहर में कांग्रेस के साइमन तिग्गा यहां से लोकसभा पहुंचे थे। बाद में 1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में कड़िया मुंडा ने लगातार जीत हासिल की। 2004 में कांग्रेस की सुशीला केरकेट्टा ने कड़िया मुंडा के विजय रथ को रोक दिया। पुनः कड़िया मुंडा ने 2009 और 2014 में खूंटी संसदीय क्षेत्र में भाजपा का चरपम लहराया। इसके पहले खूंटी को झारखंड पार्टी की परंपरागत सीट माना जाता था, पर एनई होरो के निधन और झारखंड पार्टी का जनाधार कम होने के बाद इस सीट पर भाजपा नें अपना वर्चस्व कायम कर लिया। 2019 में भाजपा ने कड़िया मुंडा के स्थान पर अर्जुन मुंडा को मैदान में उतारा और उन्होंने भी कड़िया मुंडा के राजनीतिक किले को बरकरार रखा। इस सीट से झारखंड पार्टी के जयपाल सिंह मुंडा ने 1962 और 1967 में जीत हासिल की थी। 1971 के आम चुनाव में इसी पार्टी के एनई होरो संसद पहुंचे थे।

    पत्थलगड़ी को लेकर चर्चित बबीता बेलोशा कच्छप भी मैदान में, झारखंड पार्टी भी देगी प्रत्याशी

    अब तक दो राजनीतिक दलों में हुए सीधा चुनावी मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के लिए एक ओर जहां भारत आदिवासी पार्टी ने पत्थलगड़ी को लेकर चर्चित बबीता बेलोशा कच्छप भी मैदान में उतारा है। वहीं झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का भी लोकसभा चुनाव में खूंटी सीट से प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर चुके हैं। बबीता बेलोशा कच्छप ने सात वर्ष पहले गैर संवैधानिक पत्थलगड़ी आंदोलन में काफी सूर्खियां बटोरी थी। जानकारी के अनुसार भारत आदिवासी पार्टी के राजस्थान में तीन और मध्यप्रदेश में एक विधायक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article खूंटी में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को लेकर दो पक्षों में भारी तनाव
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version