Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने पर भाजपा ने किया तंज
    राजनीति

    सत्ताधारी गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं होने पर भाजपा ने किया तंज

    adminBy adminMarch 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डूबती हुई नाव में सवार होने से भाग रहे हैं लोग : प्रतुल शाहदेव
    चुनाव लड़ने के मुद्दे पर महागठबंधन के नेता एक दूसरे को ‘पहले आप, पहले आप’ कहने की भूमिका में
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आज तक महागठबंधन के द्वारा झारखंड में सिर्फ तीन उम्मीदवारों की घोषणा पर तंज करते हुए कहा है कि महागठबंधन के पास उम्मीदवारों का टोटा है। महागठबंधन के नेता डूबती नाव की सवारी से बचते दिख रहे हैं। इसलिए अभी तक सिर्फ तीन नाम की घोषणा हुई। प्रतुल ने कहा कि इसके उलट एनडीए गठबंधन से अब तक सारे उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है और सब प्रचार कर रहे हैं। 11 उम्मीदवारों की घोषणा तो एक माह पूर्व ही हो गयी थी।

    प्रतुल ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी रोज फार्मूला बदलने की खबरें आती हैं। कभी 5-6-2-1 तो कभी 7-5 -1-1 । गठबंधन के लोगों को सिर्फ ज्यादा से ज्यादा सीटों को हथियाने की चिंता है। जनता के बारे में इन्होंने अपनी कोई सोच या योजना उजागर नहीं की है। अंतत: ऐसा ना हो कि महागठबंधन को जनता ही झारखंड से नौ दो ग्यारह कर दे।
    प्रतुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधान मंत्री बनाने के लिए पूरे देश में राष्ट्रवाद और विकास की आंधी चल रही है। इस आंधी का सामना करने के लिए महागठबंधन के नेता हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। प्रतुल ने कहा कि महा गठबंधन के भीतर खाने से चुनाव लड़ने के मुद्दे पर नेताओं में एक दूसरे को ‘पहले आप,पहले आप’ कहने वाली स्थिति दिख रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि धर पकड़ के और आरजू मिन्नत कर पिछले बार के चुनाव में हारे हुए उम्मीदवारों को ही खोज-खोज कर लड़ाने की तैयारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने बासुकीनाथ में की पूजा-अर्चना
    Next Article अंकिता हत्याकांड के दोनों दोषियों को हाई कोर्ट से मृत्युदंड दिलाए राज्य सरकार : प्रियंक कानूनगो
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का मतदान शुरू
      • चार धाम यात्रा पर निकली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, पांच गंभीर
      • बादल छाने से गर्मी से राहत, बारिश की संभावना
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version