Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में चीन ने समझौते तो कई किए, पर कार्यान्वयन शून्य
    दुनिया

    नेपाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में चीन ने समझौते तो कई किए, पर कार्यान्वयन शून्य

    adminBy adminMarch 31, 2024Updated:March 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग को लेकर चीन ने कई समझौते पर हस्ताक्षर तो किए हैं, लेकिन उसके कार्यान्वयन का पक्ष एकदम कमजोर है। हाल ही में काठमांडू के मेयर द्वारा चीन की इस नीति की आलोचना करने के बाद अब चीन की सीमा से सटे देश के उत्तरी जिले के अधिकारियों ने भी चीन पर निशाना साधा है।

    चीन ने सीमा से सटे नेपाल के 15 जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 3000 करोड़ रुपये देने का समझौता नेपाल सरकार के साथ किया था। पांच वर्ष पहले हुए इस समझौते के तहत चीन ने आज तक एक भी रुपये खर्च नहीं किए। संघीय मामलों के मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ चीन सरकार ने 2019 में ही एक समझौता किया था। इस समझौते में नेपाल के सीमावर्ती 15 जिलों में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर करीब 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का जिक्र है, पर वित्त एवं संघीय मामलों के मंत्रालय की तरफ से बार बार पत्राचार किए जाने के बावजूद चीन की तरफ से ना तो इसका कोई जवाब दिया जा रहा है और ना ही कोई आश्वासन।

    वित्त मंत्री वर्षमान पुन ने इससे जुड़े एक सवाल पर कहा कि जल्द ही चीन के राजदूत को बुला कर इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। हालाकि संघीय मामलों के मंत्रालय के बुनियादी ढांचा विकास विभाग के संयुक्त सचिव कमल प्रसाद भट्टराई ने कहा कि चीन की तरफ से अब तक उस समझौते का कार्यान्वयन किया जाएगा या नहीं, उसको लेकर असमंजस की स्थिति है। भट्टराई के मुताबिक अब तक दर्जन भर पत्र चीन के दूतावास को लिखा जा चुका है पर अब तक एक भी पत्र का जवाब नहीं मिला है।

    सिर्फ इतना ही नहीं चीन ने अपनी सीमा से सटे नेपाल के इन 15 जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सौर ऊर्जा और सड़क निर्माण में सहयोग को लेकर भी नेपाल सरकार के साथ कई समझौते किए हैं। संघीय मामलों की पूर्व मंत्री अनिता साह ने बताया कि चीन ना तो अपनी प्रतिबद्धता पूरा कर रहा है और ना ही उन क्षेत्रों में किसी और देश को सहयोग करने देता है। प्रचंड सरकार में हाल में इस मंत्रालय को संभालने वाली अनिता साह ने बताया कि यदि भारत या अन्य कोई पश्चिमी देश चीन से सटे किसी जिले में सामान्य भ्रमण के लिए भी चला जाता है तो चीनी राजदूत की तरफ से उस पर आपत्ति दर्ज किया जाता है। यदि किसी ने विकास कार्यों में कुछ सहयोग कर दिया तब तो चीन का पारा सातवें आसमान पर होता है।

    साह ने आरोप लगाया कि चीन की इस दोहरी नीति के खिलाफ सरकार को सख्त होने की जरूरत है। क्योंकि अगर चीन अपनी प्रतिबद्धता पूरा नहीं करता है तो उसके साथ हुए समझौते को खत्म कर देना चाहिए। चीन से सटे नेपाल के जिलों में दार्चुला, बझांग, हुमला, मुगू, डोल्पा, मुस्तांग, मनांग, गोरखा, धादिंग, रसुवा, सिन्धुपालचोक, दोलखा, सोलुखुम्बु, संखुवासभा और ताप्लेजुंग शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के वीरगंज शहर से दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
    Next Article इंदिरा गांधी ने श्रीलंका को सौंपा था काचाथीवु द्वीप
    admin

      Related Posts

      बांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे

      June 11, 2025

      पाकिस्तान रेल सेवाओं का रूस तक विस्तार करेगा, 22 जून से शुरू होगा काम

      June 11, 2025

      अमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version