Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश का हिस्सा दूसरे को सौंपने वाले मां भारती का हित नहीं सोच सकतेः नरेन्द्र मोदी
    देश

    देश का हिस्सा दूसरे को सौंपने वाले मां भारती का हित नहीं सोच सकतेः नरेन्द्र मोदी

    adminBy adminMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरठ की धरती से रविवार को एनडीए के चुनाव अभियान की शुरुआत की और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन भ्रष्टाचार हटाओ, जबकि विपक्ष का इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाओ के नारे से आगे बढ़ रहा है।

    भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम किया है। आज बड़े-बड़े नेता जेल में हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी नहीं मिल रही है। उनकी सरकार न केवल भ्रष्टाचार मिटा रही है बल्कि भ्रष्टाचारियों द्वारा लूटे गए धन को लौट रही है। अब तक प्रवर्तन निदेशालय 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुका है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई रुकने वाली नहीं है और उन्हें जनता का धन लौटना होगा।

    कच्चाथीवू द्वीप का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलती की कीमत देश के मछुआरों को चुकानी पड़ रही है। इसके चलते द्वीप की तरफ जाने वाले मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। वहीं तमिलनाडु में सरकार चला रही द्रमुक ने इस मुद्दे पर मुंह पर ताला लगाया हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का टुकड़ा कर दूसरे को सौंप देने वाले मां भारती के हित के बारे में नहीं सोच सकते।

    पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। उनके पोते जयंत चौधरी को संसद में बोलने नहीं देने पर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने जयंत को छोटा भाई कहकर संबोधित किया और कहा कि जब वे अपने नेता चौधरी चरण सिंह के बारे में बोल रहे थे तो विपक्ष ने उनकी आवाज को रोकने का प्रयास किया, उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया। इसके लिए विपक्ष के नेताओं को किसानों से माफी मांगनी चाहिए।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता मोदी ने गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति में पिछले 10 सालों में आए सुधार का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब गन्ना किसानों के साथ हेरा-फेरी बंद हो गई है। उनकी सरकार की मंशा गन्ने को केवल चीनी गुड़ तक सीमित रखने की नहीं बल्कि उससे ईंधन बनाने की भी है। देश में अब 500 करोड़ लीटर इथेनॉल बनाया जाता है। इससे किसानों के खाते में 70 हजार करोड़ रुपया गया है। जबकि इससे पहले चीनी मिलों पर उनका बकाया रहता था। मोदी सरकार देश में सबसे बड़ी भंडारण योजना चल रही है, श्री अन्न जैसे विकल्प पैदा कर रही है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा-नीत एनडीए के उम्मीदवारों अरुण गोविल, राजकुमार सांगवान, संजीव बालियान, चंदन और प्रदीप चौधरी को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेरठ क्षेत्र के लिए उनकी सरकार ने कई विकास कार्य किए हैं। पहला ‘नमो भारत’ कॉरिडोर मेरठ को मिला, मेट्रो पर काम चल रहा है। मेजर ध्यानचंद यूनिवर्सिटी बनाई जा रही है। इन सब कार्यों से क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार पैदा हो रहे हैं। उन्होंने 19 एवं 26 अप्रैल को इस क्षेत्र में होने वाले मतदान में लोगों से बढ़-चढ़कर एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेटिकट 163 यात्रियों से वसूले एक लाख 18 हजार जुर्माना
    Next Article झारखंड की सलीमा टेटे को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड
    admin

      Related Posts

      शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात

      June 20, 2025

      केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान में गरजेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 5,736 करोड़ की देंगे सौगात
      • केदारनाथ में नजर आया हिम तेंदुआ
      • हथियार के बल पर शराब दुकान से 5. 5 लाख की लूट
      • विधायक और एनडीआरएफ के प्रयास से रनिया के दो ग्रामीण को मिली नई जिंदगी
      • छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version