Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव : फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    लोकसभा चुनाव : फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है यह चुनाव : योगी आदित्यनाथ

    adminBy adminMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा और सहयोगी दल नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने को कार्य कर रही है। जबकि दूसरी ओर विभाजनकारी ताकतें परिवारवाद, जातिवाद से सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम रहे हैं। यह चुनाव फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। मोदीजी की गारंटी पर देश को यकीन है।

    केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम मेरठ के मैदान में रविवार को आयोजित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह गौरव समारोह में मेरठ-हापुड़ लोकसभा, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में पहली रैली रही। रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद प्रदेश व देश की तकदीर बदल दी और नए भारत का दर्शन कराया है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न का सम्मान देकर प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का सम्मान किया है। इससे देश के किसान प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं और आभार प्रकट करता है। आजादी के अमृत काल में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व प्राप्त हुआ है।

    दस वर्ष में कराया नए भारत का दर्शन

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्ष में देश के अंदर नए भारत का दर्शन कराया है। उत्तर प्रदेश के विकास की बाधाओं को दूर कराकर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश को सबके सामने प्रस्तुत किया है। मेरठ भी प्रधानमंत्री का आभारी है। मेरठ में विकास की इतनी सारी सौगात दी है। डीएमई, खेल विश्वविद्यालय, ओडीओपी, रैपिड रेल के रूप में मेरठ की तस्वीर बदल दी है। किसानों के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। छपरौली की चीनी मिल को नए सिरे से बनाने का कार्य हुआ। दस वर्ष के अंदर पूरे क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है। सपा की सरकार के समय लोगों ने कर्फ्यू को झेला है। जब भी क्षेत्र जातिवाद के रूप में बंटा है तो लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है।

    माफिया राज बनाम कानून के बीच का चुनाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव मात्र चुनाव नहीं है, बल्कि उन लोगों को सही जगह दिखाने का का समय है। जिन्होंने सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने का काम किया है। फैमिली फर्स्ट बनाम नेशन फर्स्ट के बीच का है। माफिया राज बनाम कानून के बीच का है। भ्रष्टाचार बनाम जीरो टोलरेंस के बीच का है। तुष्टिकरण बनाम सबका साथ, सबका विकास के बीच का है। स्वार्थ के परिवार बनाम मोदी के परिवार के बीच का है। जातिवाद बनाम गरीब कल्याण के बीच का है।

    मोदीजी मात्र सपने नहीं बुनते

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ विकास को लेकर चलने वाली सरकार है और दूसरी षड्यंत्र करने वाले नापाक गठबंधन के लोग हैं। पूरे देश में आज एक ही आवाज है। हमें कर्फ्यू चाहिए या कांवड़ यात्रा चाहिए। देश मोदी की गारंटी पर काम करता है। मोदी की गारंटी का मतलब गरीबों के घर में रसोई घर में गैस सिलेंडर, राशन, पांच लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा कवर है। मोदी की गारंटी बोल रही है, फिर एक बार मोदी सरकार। यही तो मोदी की गारंटी है। जो कहते हैं, वह करके रहते हैं। नरेंद्र मोदीकी गारंटी पर यूपी को यकीन है, भारत को भरोसा है, क्योंकि पीएम मोदी मात्र सपने नहीं बुनते। मोदी ने जो कहा, करके दिखाया है, हकीकत बुनते हैं। इसलिए लोग बार-बार नरेंद्र मोदी को चुनते हैं।

    मोदी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 2014, 2017, 2019 और 2022 में अपना आशीर्वाद दिया है। भाजपा और सहयोगी दलों को फिर से उत्तर प्रदेश की जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त हो। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश करने आए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की सलीमा टेटे को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड
    Next Article सीपीआइ ने झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      अहमदाबाद विमान हादसे के बाद सरकार सख्त, डीजीसीए ने जारी की नई गाइड लाइन

      June 19, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version