रांची। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से चार पर सीपीआइ चुनाव लड़ेगी। लोहरदगा से महेंद्र उरांव, पलामू से अभय भुइयां, चतरा से अर्जुन कुमार और दुमका से राजेश कुमार के नाम पर मुहर लगी है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय से पहली सूची की घोषणा रविवार को की गयी पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक और पार्टी के अन्य नेताओं ने रविवार को एक बैठक कर उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा की है।