Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज
    देश

    लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का करेंगे आगाज

    adminBy adminApril 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून/रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (मंगलवार) रुद्रपुर में जनसभा से उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया है। प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

    किच्छा बाईपास मार्ग पर स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे रुद्रपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रैली में भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे।

    रैली स्थल पर सुबह से कार्यकर्ता आने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा है कि सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, देश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार कर मां भारती के गौरव का अभिवर्धन करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में आमजन प्रधानमंत्री को सुनने लिए आज आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी उत्साहित है। उत्तराखंड से प्रधानमंत्री का लगाव है और उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री को अपने घर का मानते हैं।

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ऊधमसिंह नगर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम वाले रूट पर बेरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। मैदान के पीछे वाली गंगापुर रोड को जीरो जोन घोषित किया है। साथ हीं आस-पास के सभी दुकानों को बंद किया गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए पांच एसपी, 12 एडिशनल एसपी, 16 सीओ, पांच पीएसी की कंपनियां सहित अन्य फोर्स भी तैनात है। बैग स्कैनर सहित अन्य सुरक्षा इंतजाम है। सुरक्षा के कारणों से ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

    रुद्रपुर में नो ड्रोन जोन: प्रधानमंत्री के रुद्रपुर में जनसभा कार्यक्रम के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस ने किच्छा और रुद्रपुर में ड्रोन के लिए नो फ्लाई जोन जारी किया है। सुरक्षा को देखते एंटी ड्रोन यूनिट को तैनात किया गया है, जोकि किसी संदिग्ध ड्रोन के दिखने पर उसे हवा में हो मार गिरााएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी, अभी ही पारा 40 के पार
    Next Article भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज जबलपुर और शहडोल प्रवास पर, जनसभा में होंगे शामिल
    admin

      Related Posts

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026

      मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version