Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र स्थल से संबद्ध रहेगी मेडिकल टीम: अजय कुमार सिंह
    Top Story

    राज्य के प्रत्येक मतदान केंद्र स्थल से संबद्ध रहेगी मेडिकल टीम: अजय कुमार सिंह

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केन्द्र स्थलों से मतदान दिवस के एक दिन पहले से ही मेडिकल टीमें संबद्ध रहेंगी। मतदान केंद्र भवनों में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के पास मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में लगाये गये पदाधिकारी, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के लिए जरूरी दवाएं, ओआरएस घोल इत्यादि सहित प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

    सिंह ने कहा कि संबंधित प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी अपने क्षेत्राधीन एंबुलेंस या किसी अन्य वाहन से पारा मेडिकल स्टाफ के साथ सभी मतदान केन्द्रों पर चलायमान रहेंगे। 108 एंबुलेंस की सुविधा मतदान के एक दिन पहले से ही पुख्ता रहेगी। किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में निर्वाचन कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा रहेगी।

    प्रधान सचिव ने कहा कि सभी सिविल सर्जन संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी की सहमति से अपने क्षेत्राधिन सरकारी, गैर सरकारी एवं उच्चतर सुविधा वाले अस्पतालों की सूची तैयार कर उनकी मैपिंग करा लें। आकस्मिक स्थिति में सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में इलाज के लिए ससमय रेफरल की व्यवस्था रहे, ताकि निर्वाचन कर्मियों के लिए तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहे। विशेष परिस्थितियों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

    स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। नेपाल हाउस स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक से राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

    मेडिकल किट के साथ प्रत्येक मतदान भवन में तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी : के. रवि कुमार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लगे पोलिंग पार्टी, चुनाव कर्मी, सुरक्षाकर्मी, मतदान के दिन आये मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रखी जानी हैं। इसके लिए मतदान केंद्र भवन में मेडिकल किट के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। स्थानीय सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही गैर सरकारी अस्पतालों एवं राज्य के बाहर के उच्चतर सुविधा वाले अस्पतालों को भी चिन्हित किया जा रहा है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान भवन में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से मतदान कार्य में लगे पदाधिकारी, कर्मी के साथ-साथ यहां आने वाले मतदाताओं का इलाज एवं जरूरतमंदों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति, एम्बुलेंस, एयर एम्बुलेंस, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती जैसे स्वास्थ्य से संबंधित अन्य विषयों पर बिंदुवार समीक्षा की।

    अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से सभी जिलों के सिविल सर्जनों को भारत निर्वाचन आयोग के पैरामेडिकल स्टाफ एवं मेडिकल कीट संबंधी गाइडलाइंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एयर एम्बुलेंस, एम्बुलेंस आकस्मिक सुविधा आदि विषयों पर जानकारी देते हुए सजग रहने की बातें कही। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

    नेहा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है। मतदान के दिन डयूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी पोस्टल वैलेट से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। साथ ही चिकित्सकों से अपील किया कि अपने यहां आने वाले मरीजों के पर्चे में वहां के मतदान दिवस की तिथि एवं मतदान करने संबंधित स्टाम्प लगाकर अपील करें, ताकि सभी मतदाता मतदान के प्रति सजग हो सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर एसपी के ट्रांसफर को लेकर सुप्रियो भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाये सवाल
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट ने जिलों से एसएसपी-एसपी से पूछा, मांस की अवैध दुकानों पर क्या कार्रवाई हुई
    admin

      Related Posts

      जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न

      April 19, 2026

      झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

      April 19, 2026

      दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ

      April 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जामताड़ा में झारखंड संयुक्त असैनिक प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
      • झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही
      • छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version