-कांग्रेस नेता ने जयपुर में सभा को किया संबोधित
-कहा, मोदी लोकतांत्रिक मयार्दाओं का चीरहरण कर रहे, डरा रहे
जयपुर। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश से ऊपर कोई नहीं होता, लेकिन मोदी खुद को महान मानते हैं। वे लोकतांत्रिक मयार्दाओं का चीरहरण कर रहे हैं, पूरे तंत्र में डर बैठा रहे, यह तानाशाही है। ये देश चंद लोगों की जागीर नहीं है। हमारे पूर्वजों ने इसे खून से सींचा है। ये देश हमारे बच्चों का आंगन है। इससे पहले जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी की टॉप लीडरशिप ने फिर से चुनावी घोषणा पत्र लांच किया।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में ले रहे हैं। भाजपा सरकार आते ही राजस्थान में चिरंजीवी योजना बंद हो गई और 25 लाख का बीमा अब 5 लाख हो गया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जहां जाते हैं वहां नया झूठ बोलते हैं। उन्होंने जो गारंटियां दी वे अब तक पूरी नहीं हुई हैं। वे केवल गांधी परिवार को गालियां देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। आपने देश के लिए कुछ नहीं किया, फिर भी कहते रहते हैं कांग्रेस वाले कुछ नहीं किया, 70 सालों में कुछ नहीं किया। हम तो 55 साल का हिसाब दे रहे हैं। राजस्थान-जयपुर में या उसका हिसाब दे रहे हैं। आप दो न हिसाब, तुमने क्या किया। तुम में बोलने की ताकत नहीं है। बात उठी तो कांग्रेस को गालियां देना, बात करें तो गांधी परिवार को गालियां देना।