Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राम जन्मोत्सव को लेकर भगवामय हो गया है खूंटी जिला
    Jharkhand Top News

    राम जन्मोत्सव को लेकर भगवामय हो गया है खूंटी जिला

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर पूरे खूंटी जिले में हर्ष का माहौल है। क्या शहर और क्या गांव, हर ओर श्रीराम, वीर हनुमान के ध्वज लहरा रहे हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस क्षेत्र में रामनवमी को लेकर जबरदस्त तैयारी की जा रही है। विभिन्न रामनवमी समितियां और अखाड़ाधारी राम जन्मोत्सव को भव्यतम बनाने के लिए लगातार प्रयास में लगे हैं। कहीं, श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण और भक्त हनुमान की झाकियां निकालने की तैयारी हो रही है, तो कही अस्त्र-शस्त्र चालन और शोभायात्रा को सफल बनाने में रामभक्त लग गये हैं। रामनवमी को लेकर मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।

     

     

     

    86 पहले खूंटी में हुई थी रामनवमी की शुरूआत

     

     

     

    जिले में रामनवमी महोत्सव का इतिहास 86 वर्ष पुरानी है। रामनवमी की पहली शोभायात्रा 1939 में निकाली गई थी। खूंटी के वरिष्ठ अधिवक्ता भोलानंद तिवारी बताते हैं कि 1938 में स्थानीय लोगों ने रामनवमी जुलूस निकालने का निर्णय लिया,किन त्तकालीन अंग्रेज एसडीओ वेबस्टल रामनवमी जुलूस के लिए लाइसेंस देने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन खूंटी में रामवनमी की शुरूआत करनेवाले घसिया सवा, उर्फ रामकिस्टो साव, रामटहल भगत, नारायण चौधरी, आदि के प्रयास से तत्कालीन उपायुक्त ने जुलूस की अनुमति दे दी। पहली बार दो झंडों के साथ खूंटी में 1939 में राम नवमी का पहला जुलूस निकला था। दिवंगत अधिवक्ता शिव अवतार चौधरी, नंदकिशोर भगत, डॉ देवेंद्र साहू, कस्तूरी लाल, सोहर साहू, गिरिधारी राम, गुलाब राम, सुरेंद्र कुमार मिश्रा के अलावा भोलानंद तिवारी, जितेंद्र कश्यप आदि पे खूंटी की रामनवमी को भव्यता प्रदान करने में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई थी।

     

    86 साल पहले शुरू हुई रामनवमी की शोभायात्रा में इस समय 108 लाइसेंसी झंडे शामिल होते हैं। भोलनंद तिवारी, ज्येतिष भगत, जितेंद्र कश्यप आदि ने बताया कि रांची में 1937 में रामनवमी के जुलूस की शुरूआत हुई थी। उसी से प्रभावित होकर घसिया साव ने खूंटी में रामनवमी की नींव रखी। खूंटी में अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता की शुरूआत 1950 में जिला मुख्यालय के आश्रम मैदान में हुई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन राजयपाल एमएस अन्ने ने किया था।

     

     

     

    इस वर्ष भी निकलेगी भव्य शोभायात्रा

     

     

     

    इस वर्ष भी खूंटी में 17 अप्रैल को रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा परंपरागत मार्ग डाक बंगला रोड,नेताजी चौक, मेन रोड, भगत सिंह चौक, कर्रा रोड, चौधरी मुहल्ला, बड़ी मस्जिद लेन, बड़ाईक टोली, वरपींडा से लियाकत लेन, डहुगुटू होते हुए थाना परिसर और उसके बाद आश्रम मैदान जायेगा, जहां सभी झंडों को स्थापित किया जायेगा। 18 अप्रैल को दशमी मेला और अस्त्र यास्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंदू महापरिवार 16 को करेगा हनुमान चालीसा पाठ
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने नव संवत्सर और नवरात्रि की शुभकामना दी
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version