Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नेपाल के वीरगंज में पकड़े गये चीनी नागरिक भारत की सुरक्षा में लगा रहे थे सेंध
    राज्य

    नेपाल के वीरगंज में पकड़े गये चीनी नागरिक भारत की सुरक्षा में लगा रहे थे सेंध

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नेपाल पुलिस द्धारा जांच की रफ्तार धीमी होने से उठ रहे है कई सवाल

    पूर्वी चंपारण। जिला से सटे नेपाल के वीरगंज शहर के लक्ष्मणवा में प्रतिमा चौक के समीप पकड़े गये चीनी नागरिक और उनके द्वारा संचालित दफ्तर से भारत के खिलाफ खुफिया गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश माना जा सकता है।लोक सभा चुनाव के दो माह पूर्व इस दफ्तर के अस्तित्व में आने को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी भी सशंकित है।

    बताया जा रहा है कि चीनी नागरिकों द्धारा संचालित इस दफ्तर में कई भारतीय व नेपाली नागरिक एजेंट के रूप में कार्यरत थे, जिनका खुलासा होना बाकी है। सुरक्षा एजेंसी के अनुसार इस दफ्तर को वीरगंज शहर से दूर और भारतीय सीमा के नजदीक चीनी नागरिकों के एक समूह द्धारा संचालित कर ऑन लाइन लॉटरी और ऑन लाइन शॉपिंग,विदेशी नागरिकों से ठगी सहित कई संदेहास्पद गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। नेपाल पुलिस के अनुसार इस दफ्तर के लिए इमारत को नेपाल के हेटौंडा शहर की एक महिला श्रद्धा जोशी ने किराए पर नंदू पटेल से एग्रीमेंट के तहत लिया था,जो छापेमारी के बाद से फरार है।

    दफ्तर में सीसीटीवी कैमरे,सुसज्जित बेड रूम सहित कई अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध थी, जो देखने में प्रथम दृष्टया कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्चूयुट का लैब लग रहा था, जिसमे 120 कंप्यूटर सेट लगाए गए थे।साथ ही ऐसी चर्चा है,कि इस दफ्तर को ब्रेडा इंटरनेशनल नाम से चाईनिज स्टडी सेंटर संचालन की भी योजना बनाई गई थी।

    नेपाल पुलिस के अनुसार यहां पकड़े गये तीन चीनी नागरिक हुनान प्रान्त निवासी लिउ गुइ चाइ (33), हुवेइ प्रान्त निवासी वाङ बोहाङ (26) और हुबेई प्रान्त निवासी जीयाङ जियाओ (36) साइबर एक्सपर्ट है।पूछताछ में इनका कनेक्शन भारत समेत पाकिस्तान, मलेशिया, कंबोडिया सहित देशों में हैं। हालांकि इनका मुख्य निशाना भारतीय नागरिक थे।ऑन लाइन लॉटरी के नाम पर इनाम का प्रलोभन ठगी, ऑन लाइन शॉपिंग साइट के नाम पर ठगी, शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने के नाम पर ठगी का काम करने की बात भी बताया गया। इसके साथ ही यह लोग अंतराष्ट्रीय कॉल बाईपास का भी धंधा करते थे।इनके पास से पकड़े गये भारी मात्रा में भारतीय सीम से भारत में कॉल किया जाता था और इसका इस्तेमाल ठगी के साथ खुफिया नेक्सस को मजबूत बनाने में की जा रही थी। हालांकि यह जांच होना बाकी है,कि आखिर चीनी नागरिकों को भारतीय सीम कैसे हासिल हुआ ? इनके पास भारतीय नंबर प्लेट की गाड़ी कैसे आयी।आखिर भारत में वह कौन थे? जो इन्हे सहयोग कर रहे थे।

    ऐसी चर्चा है कि नेपाल की वीरगंज पुलिस ने पकड़े गये चीनी नागरिक को पर्यटक बता कर छोड़ दिया है,जबकि इनके साथ पकड़े गये दो नेपाली नागरिक को बॉन्ड बना कर छोड़ दिया गया। इन चर्चाओ को बल इस बात से मिल रहा है,कि नेपाल पुलिस ने तीनो चीनी नागरिकों को मीडिया के सामने अब सार्वजनिक नही किया है,साथ ही उन नेपाली नागरिकों का डिटेल भी नही दिया है,जो उनके साथ थे।बताया यह भी जा रहा है,कि इन चीनी नागरिकों के समूह में कुल पांच लोग शामिल थे। तीन लोगो के अलावे दो चीनी नागरिक कहां और कैसे लापता हो गये।भारत के लोगो का मानना है,कि बिना नेपाली नागरिकों और नेपाल पुलिस की संलिप्तता के भारतीय सीमा के करीब यह कारनामा संभव हो ही नही सकता।मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सीम और भारतीय वाहन की बरामदगी से भारतीय दूतावास और भारतीय खुफिया एजेंसियां एलर्ट मोड में आ गई है और हरेक पहलुओं पर उसकी नजर बनी हुई है।

    हालाकि, नेपाल पुलिस के द्धारा जांच में असहयोग और सुस्त चाल से कई सवाल खड़े हो रहे है। जबकि वीरगंज के डीएसपी कुमार विक्रम थापा कहते है, कि तीनो चीनी नागरिकों से पूछ ताछ जारी है। इन्हे रिमांड पर ले कर गहन जांच हो रही है। पकड़े गये मोबाइल, लैपटॉप का लॉक खोलने की प्रक्रिया जारी है, जो चीनी भाषा में है। चीनी भाषा में ऑडियो विडियो रिकॉर्डिंग भी है। जिसको लेकर चीनी भाषा के विशेषज्ञ को बुलाया जा रहा है, ताकि, जांच आगे बढ़े।हालांकि इन चीनी नागरिको के पकड़े जाने का करीब दुसरा सप्ताह पूरा होने को है। फिलहाल नेपाल पुलिस के दावे जो भी हो सीमा पर चीनी नागरिको के चहलकदमी से भारत के लोगो में बैचैनी व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइलाज के लिये एम्स जाएंगी पूजा सिंघल, रिम्स के डॉक्टरों ने की अनुशंसा
    Next Article फराह खान को लेकर एक्टर जायद खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
    admin

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने जीएसटी सुधार को ‘बचत उत्सव’ बताया, भारतीयों के बचेंगे ढाई लाख करोड़ रुपये
      • भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन
      • श्याम महोत्सव को लेकर मंडल की हुई समीक्षा सभा
      • चतरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल लेंबोइया पहाड़ी मंदिर में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version