Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में जनसभा, दौसा में करेंगे रोड शो
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी की आज जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में जनसभा, दौसा में करेंगे रोड शो

    adminBy adminApril 12, 2024Updated:April 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में 400 पार के संकल्प के साथ आज जम्मू-कश्मीर में जनसभा को संबोधित करेंगे। आज ही वो राजस्थान में भाजपा के रोड शो में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा किया है।

    भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान पहुंचेंगे। सबसे पहले राजस्थान के बाड़मेर में 2ः15 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दौसा में शाम 4ः45 बजे भाजपा के रोड में शामिल होंगे।

    जम्मू ब्यूरो के अनुसार, उधमपुर लोकसभा सीट से भाजपा ने डॉ. जितेंद्र सिंह को तीसरी बार मैदान में उतारा है। इससे पहले के दो लोकसभा चुनाव में डॉ. जितेंद्र सिंह यहां से विजयी रहे हैं। भाजपा ने जनसभा में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

    उधमपुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, सीआरपीएफ, एसओजी की टीमों ने जनसभा स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने जनसभा स्थल को पूरी तरह से सील कर दिया है। सुरक्षाबलों के अलावा डॉग स्क्वॉयड की भी मदद ली जा रही है। जनसभा स्थल के साथ ही एक हेलीपैड तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री सीधा चॉपर से हैलीपेड पर उतरेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी नड्डा की आज मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में जनसभा
    Next Article वीरेंद्र राम की पत्नी एवं पिता की अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज
    admin

      Related Posts

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version