Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी : राजनाथ सिंह
    देश

    इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी : राजनाथ सिंह

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दंतेवाड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को बस्तर में भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के समर्थन में दंतेवाड़ा जिले के गीदम में चुनावी सभा को संबोधित किया।

    इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि इस चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ से कांग्रेस भी निपट जाएगी। जिस तरह से धरती से डायनासोर विलुप्त हो गए, उसी तरह कांग्रेस भी गायब हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ इस समय बोल रहा है- आमचो सरकार, आमचो मोदी, आमचो भाजपा, यह छत्तीसगढ़िया की आवाज है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार यहां आई है, तब-तब घोटालों की बाढ़ आ जाती है। उन्होंने कहा कि आपने पिछली बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार तो बना दी थी, तब यहां गोठान घोटाला हो गया, गोबर का घोटाला हो गया। कांग्रेस का इतिहास ही घोटालों का रहा है और वो देश में घोटाले पर घोटाला करके घोटालों की बाढ़ ला दिया करते थे।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य बना था और पहली विधानसभा का चुनाव हुआ था तो उस समय मैं प्रभारी बन कर यहां आया था। तब लोग कहते थे कि भाजपा की सरकार नहीं बनेगी लेकिन हालत बदलते चले गए, जनता ने यह समझना प्रारंभ कर दिया कि अगर छत्तीसगढ़ का भाग्य कोई बदल सकता है तो वह भाजपा ही बदल सकती है। विधानसभा चुनाव में आप लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली को भर दिया है, इसलिए आप सबका धन्यवाद करने आया हूं।

    उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का संकल्प है कि हम विकसित भारत बनाना चाहते हैं। ऐसा भारत, जिसमें कोई भी गरीब न बचे, कोई काम करना चाहता है, तो उसे काम करने का अवसर मिले। आगे देश को विकास की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में हमारे छत्तीसगढ़ का बहुत बड़ा योगदान होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा पर भड़की प्रियंका, बोलीं- मोदी सरकार ने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया
    Next Article लोकसभा चुनाव : अपने विधायक को ढूंढ़ रहे हसनपुर के लोग
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version