Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»महागठबंधन के अंदर डिसीजन मेकर के रूप में जानी जा रही हैं कल्पना सोरेन
    झारखंड

    महागठबंधन के अंदर डिसीजन मेकर के रूप में जानी जा रही हैं कल्पना सोरेन

    adminBy adminApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में कल्पना मुर्मू सोरेन की एंट्री झारखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव है। राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना है कि वह हेमन्त सोरेन से कम नहीं हैं। कल्पना सोरेन की राजनीतिक सोच और दृष्टि बहुत कुछ बयां करती है।

    राजनीतिक सूत्रों के अनुसार महागठबंधन के अंदर भी कल्पना सोरेन डिसीजन मेकर के रूप में जानी जा रही हैं। चाहे सीट बंटवारे का फार्मूला तय करना हो या अन्य हरेक राजनीतिक गतिविधियों पर कल्पना सोरेन की निगाहें रहती हैं।

    कुछ दिन पहले ही कल्पना सोरेन की महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राजद और अन्य दलों के शीर्षस्थ नेताओं के साथ बैठक हुई थी। इसमें कल्पना सोरेन खुद लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे और अन्य मुद्दों पर वार्ता करती दिखीं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी है कि कल्पना सोरेन कुछ दिन पहले ही दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात कर उन्हें ढांढस देते दिखी थीं। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे झारखंड के साथ-साथ बाहर दूसरे राज्यों में भी महागठबंधन के साथ मंच साझा करेंगी। शायद यही वजह भी रही होगी कि कल्पना सोरेन महागठबंधन झारखंड में स्टार प्रचारक के रूप में हर जिले का दौरा भी कर रही हैं।

    बहरहाल लोकसभा चुनाव 2024 का आगामी परिणाम निर्णयक होगा। राज्यवासियों को यही चुनावी परिणाम बताएगा कि राजनीति में वाकई कल्पना सोरेन का बड़ा कद है या फिर कल्पना सोरेन सिर्फ राजनीतिक कल्पनाओं में फीट बैठती हैं।

    इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहते हैं कि जिस पार्टी के सरदार ही जेल के अंदर हैं। वे कल्पना के सहारे ही राजनीतिक वापसी का ख्वाब देखेंगे। अब भ्रष्टाचार की आड़ में जेल के अंदर से मिला मार्गदर्शन कितना कारगर साबित होगा, समझ सकते हैं। वैसे जल, जंगल और जमीन की वकालत करने वाले लोगों पर करोड़ों की जमीन घोटाला करने का बड़ा आरोप लगा है।

    दूसरी ओर झामुमो के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी में कोई भी नया सदस्य जुड़ता है तो इसका व्यापक लाभ मिलता है। कल्पना सोरेन के आने के बाद निश्चित तौर पर महागठबंधन को संगठनात्मक रूप से लाभ मिल रहा है। वैसे भी उनके पति (पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) के साथ जो अन्याय हुआ है, राज्यवासियों की उनसे भरपूर सहानुभूति है। किसी भी देश या परिवार के साथ हुए अन्याय पर सहानुभूति मिलती ही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने विश्व में पढ़ाया भारत का गौरव, किया देश का ऐतिहासिक विकास : योगी आदित्यनाथ
    Next Article अभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी पर भड़की ममता, भाजपा पर साधा निशाना
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version