Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»लोस चुनाव 2024 : केंद्रीयमंत्री शाह कांग्रेस के गढ़ में घेरेंगे कमलनाथ को , छिंदवाडा में आज करेंगे रोड शो
    ताजा खबरें

    लोस चुनाव 2024 : केंद्रीयमंत्री शाह कांग्रेस के गढ़ में घेरेंगे कमलनाथ को , छिंदवाडा में आज करेंगे रोड शो

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार यानी आज छिंदवाडा जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मेगा रोड शो के जरिए वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ को घेरेंगे । गृह मंत्री शाह के छिंदवाड़ा आगमन एवं रोड शो के लिए भाजपा द्वारा आदिवासी अंचल से पारंपरिक गोंडी शैला नृत्य, क्षेत्रीय वेशभूषा, पुष्पवर्षा के साथ ही सम्पूर्ण मार्ग में साज सज्जा की गई है। वहीं, जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

    इस संबंध में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने बताया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज शाम साढ़े पांच बजे छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक से रथ पर सवार होकर गल्ला बाजार, कमानिया गेट, गोल गंज, मन्ना महाराज मेन रोड होते हुए नगर शक्ति पीठ बड़ी माता मंदिर, छोटी बाजार तक रोड शो करेंगे। इसके बाद वे श्री राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। फिर संगठन कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।

    केन्द्रीय गृहमंत्री शाह का छिंदवाड़ा में रोड शो कुल 720 मीटर लंबा होगा। रोड शो में अमित शाह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता से वोट देने को अपील करेंगे। रोड शो में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, महाकौशल क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

    उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने यहां से एक बार फिर नाथ परिवार पर भरोसा जताते हुए कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दो चुनावों में कमलनाथ को चुनौती देने वाले विवेक बंटी साहू को कमल चिह्न दिया है। इस बार छिंदवाड़ा की राजनीति को करीब से देखने और समझने वाले भी मानते हैं कि भाजपा यहां बहुत दमखम के साथ चुनावी मैदान में है । इसलिए मुकाबला एकतरफा नहीं रहनेवाला । पिछली बार नकुलनाथ सिर्फ 37 हजार 536 मतों कें अंतर से भाजपा उम्मीदवार से जीते थे । वहीं, उनके पिता कमलनाथ भी सिर्फ 25 हजार वोटों से ही विधानसभा का उपचुनाव जीत पाए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोस चुनाव 2024 : केंद्रीयमंत्री शाह कांग्रेस के गढ़ में घेरेंगे कमलनाथ को , छिंदवाडा में आज करेंगे रोड शो
    Next Article जनसभा के मंच से ममता ने किया तूफान पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, आयोग खामोश
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025

      हॉकी कोच प्रतिमा बरवा का निधन

      May 31, 2025

      पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version