Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए यूपी में तैनात रहेंगी एयर एंबुलेंस व हेलीकॉप्टर
    राज्य

    लोस चुनाव : आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए यूपी में तैनात रहेंगी एयर एंबुलेंस व हेलीकॉप्टर

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -प्रदेश में प्रत्येक चरण के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई एयर एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर की तैनाती

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले लोकसभा आम चुनावों में किसी भी आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश शासन की ओर से एयर एंबुलेंस एवं हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। इस एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर की मदद से किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में न सिर्फ मदद पहुंचाई जा सकेगी, बल्कि अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस बलों के व्यवस्थापन के साथ ही मेडिकल सहायता पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इन एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर को चरणों के हिसाब से अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। ये एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी एविएशन कंपनी से लीज पर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा आम चुनाव सभी सात चरणों में होना है। इसके लिए किसी भी संकट की स्थिति का सामना करने के लिए इन एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर को हायर किया गया है।

    प्रत्येक चरण में अलग-अलग स्थानों पर होगी व्यवस्था

    प्रत्येक चरण में चुनावों की लोकेशन के आधार पर एयर एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गयी है। उदाहरण के रूप में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में यूपी के पश्चिम क्षेत्र की सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए हेलिकॉप्टर को 18 अप्रैल एवं 19 अप्रैल को मुरादाबाद में तैनात किया गया है, जबकि एयर एंबुलेंस को 19 अप्रैल को बरेली में डेप्लॉय किया गया है। इसी तरह दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को हेलिकॉप्टर अलीगढ़ में (25 और 26 अप्रैल)और एयर एंबुलेंस को मेरठ में (26 अप्रैल) तैनात किया गया है। 7 मई को तीसरे चरण में हेलिकॉप्टर आगरा (6 व 7 मई को) एवं एयर एंबुलेंस को बरेली (7 मई को) में लोकेट किया गया है। 13 मई को चौथे चरण में हेलिकॉप्टर 12 व 13 मई को कानपुर और एयर एंबुलेंस 13 मई को लखनऊ में तैनात रहेगा। इसी प्रकार पांचवें चरण यानी 20 मई को हेलिकॉप्टर झांसी में और एयर एंबुलेंस लखनऊ में तो छठे चरण में हेलिकॉप्टर अयोध्या और एयर एंबुलेंस प्रयागराज में तैनात रहेगी। अंतिम चरण यानि एक जून को हेलिकॉप्टर गोरखपुर और एयर एंबुलेंस वाराणसी में तैनात होंगे।

    एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम

    आकस्मिक परिस्थितियों में मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही फोर्सेज को लाने व ले जाने में यह हेलिकॉप्टर और एयर एंबुलेंस मददगार साबित होंगे। इसके माध्यम से प्रभावित स्थान तक तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। उप्र शासन के एक अधिकारी ने बताया कि इस कदम को एहतियात के रूप में उठाया गया है, ताकि किसी आपात स्थिति में बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके। गुरुग्राम की जेट सर्व एविएशन प्रा. लि. से 5.60 लाख रुपये के न्यूनतम उपयोग (2 घंटे प्रतिदिन) के लिए लीज पर लिया गया है। 7 दिन के हिसाब से इस पर कुल 39.20 लाख रुपये का खर्च आएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन की ओर से इसकी वित्तीय स्वीकृति भी दी जा चुकी है। इस भुगतान एवं जीएसटी के साथ नियमानुसार गणना का दायित्व उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग एवं उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ का होगा। खर्च के बाद भी यदि कोई धनराशि शेष बचती है तो उसे नियमानुसार राजकोष में जमा कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल को जेल से सरकार चलाने देने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका
    Next Article जान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर रिलीज, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी
    admin

      Related Posts

      तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे

      June 27, 2026

      मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित

      June 27, 2026

      जेपी आंदोलन के हर सेनानी और लोकतंत्र के रक्षक को मिलेगा उचित सम्मान : मुख्यमंत्री

      June 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version